आम बजट: अब सफर होगा आसान, हुए कई ऐलान
नयी दिल्ली। मोदी सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपना बजट पेश कर दिया है। बजट को लेकर कोई खुश है तो कोई नाखुश। हलांकि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन सर्विस टैक्स 0.5 फीसदी बढ़ाए जाने से चीजें महंगी हो गई है। सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ा है। लेकिनइस बजट ने आपके सफर को सुहाना कर दिया है। Union Budget 2016: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

आम बजट में ऐसे ऐलान किए गए जिसने लोगों के सफर को और आसान बनाने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। जहां राज्यों के हाइवे को नेशनल हाइवे बनाने की योजना दी गई तो वहीं सड़कों और हाइवे को बढ़ाने का काम किया गया। जानिए कैसे सुहाना होगा आपका सफर...
- साल 2016-2017 में सड़क और रेलवे पर 2.18 लाख करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा।
- मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किया जाएगा।
- मोटर व्हिकल एक्ट के जरिए रोजगार बढ़ाने की योजना।
- 160 हवाई अड्डों का विकास ।
- 2 बंद हवाई अड्डे शुरू करने का ऐलान
- हाइवे के लिए 55 हजार करोड़ रुपये आवंटित
- नेशनल हाइवे को 10,000 किमी और जोड़ने का ऐलान।
- राज्यों में सड़को को सुधारने के लिए 50,000 किमी का नेटवर्क
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ग्राम सड़क योजना के तहत 97000 करोड़ रु. आवंटित किए गए।












Click it and Unblock the Notifications