मोदी सरकार के बजट से महिलाओं का क्या मिला ?

वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर भी 100 करोड़ निवेश किए जाने की तैयारी की है। आम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ' योजना की घोषणा की और बालिका कल्याण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित किए जाने की घोषणा की। मोदी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए लिए निर्भया फंड के तहत 150 क रोड़ खर्च करने की योजना तैयार की है।
बजट प्रस्तुत करने के दौरान जेटली ने देश में बलिकाओं के प्रति बरती जाने वाली उदासीनता के प्रति चिंता जताई। उन्होंने बताया कि, दिल्ली में महिलाओं के लिए संकट प्रबंधन केंद्र खोला जाएगा, इसके लिए राशि निर्भया कोष से दी जाएगी।
जेटली ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दृष्टिहीन लोगों के लिए 15 नए ब्रेल प्रेस स्थापित किए जाएंगे। और मौजूदा 10 प्रेस की नए सिरे से मरम्मत की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications