सायरन की आवाज में यूक्रेन के बचावकर्मी ने Girlfriend को किया प्रपोज, लिपलॉक कर बनाया खास, VIDEO देख आंखें नम

यूक्रेन के एक बचावकर्मी (Rescuer) रोड पर साइरन की आवाज में अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। यह वीडियो वायरल हो गया है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स की आंखें नम हैं।

नई दिल्ली, 03 अगस्त : यू्क्रेन की बात जब जुबां पर आती है तो युद्ध का ही ख्याल आता है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल ही रहा है। यूक्रेन में हजारों लोग मारे गए। पूरा देश तहस-नहस हो गया। लेकिन दुख की घड़ी में एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसे सुनने और देखने के बाद हर किसी के मूड का हल्का हो सकता है। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। यूजर्स खूब तारीफ और प्यार दे रहे हैं। यूक्रेन के एक बचावकर्मी (Rescuer) रोड पर साइरन की आवाज में अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया।

ऐसे प्रपोज कर जीत लिया लोगों का दिल

ऐसे प्रपोज कर जीत लिया लोगों का दिल

कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स की आंखें नम हैं। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि इमरजेंसी बचावकर्मी ड्यूटी पर तैनात है, गाड़ी से सायरन की आवाज आ रही है। इस बीच प्रेमी बचावकर्ता अपने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है।

लिपलॉक कर बनाया खास

लिपलॉक कर बनाया खास

मौके पर उसके साथी सब वीडियो बना रहे हैं। लोग खूब प्यार और स्नेह दे रहे हैं। प्रेमी एक हाथ में फूल की बुके लिए और दूसरे हाथ रिंग लेकर प्रपोज करता है। प्रेमिका खुशी से उसे गले लगा लेती है। सबके सामने किस और लिपलॉक करती है। बेहद ही रोमांटिक नजारा लग रहा है।

बोले यही है हमारी जिंदगी

बोले यही है हमारी जिंदगी

वीडियो को ट्विटर पर एंटोन गेराशचेंको ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यही हमारा जीवन है। कब किसकी मौत हो जाए पता नहीं। हमेशा खतरे की घंटी बजती रहती है। लोगों को बचाने वाले की भी जिंदगी कैसी हो गई। इमरजेंसी सायरन की आवाज में अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर रहा है। दोनों को बहुत प्यार।

बेहद रोमांटिक नजारा

बेहद रोमांटिक नजारा

हालांकि, उसके इस सरप्राइज से उसकी प्रेमिका बेहद खुश और रोमांटिक हो गईं। खुशी से वह भावुक भी हो गईं। उन्होंने प्रेमी को गले से कुछ देर तक लगाए रखा। किस के साथ पीछे से लोग हूटिंग कर रहे हैं। ताली बजा रहे हैं। खुशियां मना रहे हैं।

ट्विटर पर बधाई की बाढ़

ट्विटर पर बधाई की बाढ़

वहीं एक यूजर ने लिखा कि इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद। मेरे दिल को छू गया है। यूक्रेन के लोगों को रूस ने तबाह कर दिया है फिर भी यूक्रेन आशावान बना हुआ है। एक अन्य ने कहा कि बहुत सुंदर। यूक्रेनियन वे हैं जो सपने देखते हैं। मैं बधाई देता हूं और कपल के लंबे और आनंदमय जीवन की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें- शख्स ने इस शानदार जगह पर अपनी प्रेमिका को किया प्रपोज, VIDEO बना रही महिला की हरकत को देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+