राष्ट्रपति भवन पहुंचे बोरिस जॉनसन, पीएम मोदी से मुलाकात से पहले किया ये ट्वीट

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत के दौरे पर हैं। आज बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रहे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात से पहले बोरिस जॉनसन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। बोरिस जॉनसन ने ट्वीट करके लिखा, अपने दोस्त नरेंद्र मोदी से आज दिल्ली में मिलने को लेकर उत्सुक हूं। जलवायु परिवर्तन से लेकर ऊर्जा सुरक्षा से लेकर रक्षा तक, हमारे लोकतंत्रों की साझेदारी महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया निरंकुश राज्यों से बढ़ते खतरों का सामना कर रही है।

Recommended Video

    Bulldozer पर बैठकर Britain PM Boris Johnson ने किया लोगों का अभिवानद, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    pm

    बोरिस जॉनसन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पर स्वागत किया, जहां बोरिस जॉनसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले बोरिस जॉनसन राजघाट गए और यहां पहुंचकर बोरिस जॉनसन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद बोरिस जॉनसन ने कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र के बीच संबंध काफी मजबूत हैं। यहां पर जिस तरह से मेरा स्वागत किया गया उसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं। बोरिस जॉनसन ने पीएम मोदी को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपके गृह राज्य गुजरात में मेरा जबरदस्त स्वागत हुआ, यह बहुत ही अलग और खुशी देना वाला था।

    बोरिस जॉनसन ने हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की, इसके बाद दोनों नेताओं ने मीडियो को संबोधित किया। दोनो नेताओं के बीच भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बोरिस जॉनसन ने कहा कि दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई। बोरिस जॉनसन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। दोनों के बीच विदेश नीति, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई अलग-अलग मुद्दों पर बात हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+