'पता नहीं कितने मर्दों के साथ सोया', CJP स्टार कैंपेनर उज्ज्वल का वीडियो वायरल, बयां किया अपनों का कड़वा सच!

Ujjwal Singh Viral Video: काक्रोच जनता पार्टी (CJP) पिछले 6 दिनों से जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। लेकिन आज हम बात उस विरोध प्रदर्शन की नहीं, बल्कि CJP प्रोटेस्ट के दौरान सुर्खियों में आए ट्रांसजेंडर छात्र उज्ज्वल की करेंगे। दिल्ली में 6 जून को हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आए उज्ज्वल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ रिश्तों और बचपन से झेली गई परेशानियों को खुलकर साझा किया है।

इसी साल 12वीं की परीक्षा पास करने वाले उज्ज्वल ने वीडियो में बताया कि समाज की बात तो दूर, उन्हें अपने ही घर में कई बार अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि परिवार से उन्हें कभी वह साथ नहीं मिला, जिसकी उम्मीद हर बच्चे को होती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ujjwal Singh Viral Video

मां के साथ कभी नहीं बने अच्छे रिश्ते

वीडियो में उज्ज्वल ने बताया कि परिवार की तरफ से उन्हें अक्सर नकारात्मक व्यवहार ही मिला। उन्होंने कहा कि उनकी मां के साथ उनके रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। बचपन से लेकर बड़े होने तक कई ऐसी बातें हुईं, जिन्होंने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया। उज्ज्वल के मुताबिक, जब भी वह खुद को समझाने या अपनी बात रखने की कोशिश करते थे, तब उन्हें समझने की बजाय सवालों और तानों का सामना करना पड़ता था। यही वजह रही कि घर का माहौल उनके लिए अक्सर मुश्किल भरा रहा।

ये भी पढ़ें: कौन है CJP का वायरल चेहरा उज्ज्वल सिंह, जो भारत छोड़ विदेश में बसना चाहता है, सोशल मीडिया पर हो रही फजीहत!

17 साल की उम्र में पूछा गया आत्मा को चोट पहुंचाने वाला सवाल!

बातचीत के दौरान उज्ज्वल ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसे याद करते हुए वह भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि जब वह करीब 17 साल के थे, तब उनकी बुआ ने उनसे निजी जिंदगी से जुड़ा एक सवाल पूछा था। उज्ज्वल ने कहा कि वह उस सवाल का जवाब देने ही वाले थे, लेकिन उससे पहले उनकी मां ने ऐसी बात कह दी, जिसने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया।

Ujjwal Singh

उज्ज्वल ने कहा, "फैमिली का मतलब काफी नेगेटिव ही रिएक्शन रहा है, मेरी मम्मी से तो मेरी कभी भी नहीं बनी है। एक इंसिडेंट है, मेरी बुआ ने मुझसे एक सवाल पूछा, उस टाइम मैं 17 साल का रहा हूंगा। मेरी बुआ ने मुझसे पूछा कि क्या तू कभी फिजिकल हुआ है? तो मैं मना करने वाला था, तब तक मेरी माताश्री बोल उठीं कि दिल्ली जाता है, पता नहीं कितने मर्दों के साथ सोया होगा।"

उज्ज्वल ने बताया कि उस वक्त उन्हें बेहद बुरा लगा था। किसी भी बच्चे के लिए अपने ही परिवार से इस तरह की बातें सुनना आसान नहीं होता। उन्होंने महसूस किया कि उन्हें समझने की जगह उनके बारे में धारणाएं बना ली गई थीं। उज्ज्वल का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। लोग वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने कहा कि परिवार का साथ किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी ताकत होता है और हर बच्चे को सम्मान और समझ मिलने का अधिकार है। इसी साल 12वीं पास करने वाले उज्ज्वल की यह कहानी उन मुश्किलों की झलक दिखाती है, जिनका सामना कई ट्रांसजेंडर लोगों को अपने ही घरों और रिश्तों के बीच करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: धरना, नारेबाजी और चौके-छक्के! जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों का अनोखा अंदाज, अभिजीत दिपके का वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+