देशभर के विश्वविद्यालयों में जंक फूड पर लगेगी पाबंदी

नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन अब देशभर में विश्वविद्यालयों और कॉलेज के भीतर जंक फूड पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर रहा है। इस बाबत यूजीसी ने तमाम यूनिवर्सिटी के वीसी को नोटिस जारी किया है, जिसमे कहा गया है कि वह अपने कॉलेज में जंक फूड पर पाबंदी लगाएं। आपको बता दें कि यूजीसी का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब नवंबर 2016 में एक एडवायजरी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए जंक फूड को बंद किया जाए।

students

यूजीसी ने अपनी एडवायजरी में कहा है कि वह कॉलेज में जंक फूड को कॉलेज में बंद करने से छात्रों में खाने की आदत बदलेगी, जिससे उनके भीतर अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और वह अच्छा खाना खाने के लिए जागरूक होंगे। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा कि यह आदेश अनिवार्य नहीं है, कॉलेज अपनी इच्छा अनुसार इस आदेश को जारी करने के लिए जारी कर सकते हैं। लेकिन उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह इसका पालन करें, जिससे कि छात्रों के स्वास्थ्य का बेहतर हो सके।

जैन ने कहा कि यूजीसी छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है, जिस तरह से जंक फूड शरीर को नुकसान पहुंचाता है और मोटापा बढ़ाता है वह एक बड़ी समस्या है। इस एडवायजरी को 21 अगस्त को जारी किया गया है, इससे पहले इस एडवाजयरी को 10 नवंबर 2016 को जारी किया गया था और उसमे कहा गया था कि कॉलेज छात्रों को जंक फूड के नुकसान के बारे में जागरूक करें और बेहतर खाना खाने को लेकर जागरूकता फैलाएं। इस नियम का पालन करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन अपेक्षा की जाती है कि तमाम कॉलेज विश्वविद्यालय का इसका पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+