तृषा पर डबल मीनिंग कमेंट कर फंसे उदयनिधि स्टालिन, अब पुलिस ने लिया हिरासत में, CM विजय की दोस्त हैं एक्ट्रेस!
तमिलनाडु की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक्ट्रेस तृषा को लेकर दिए गए कथित डबल मीनिंग बयान के बाद चारों तरफ से घिर गए हैं।
विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अब यह मामला सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीति, महिला सम्मान और चुनावी माहौल से भी जुड़ गया है। तृषा सीएम विजय की दोस्त हैं।

आखिर क्या है उदयनिधि स्टालिन और एक्ट्रेस तृषा का पूरा मामला?
यह विवाद कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। उदयनिधि स्टालिन मंच से राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर हमला बोल रहे थे। इसी बीच भीड़ से "तृषा-तृषा" के नारे सुनाई दिए।
आरोप है कि इसके बाद उदयनिधि ने भीड़ की ओर देखते हुए एक ऐसा डबल मीनिंग कमेंट और इशारा किया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसपर उदयनिधि ने कहा, ''पानी कहीं और पहुंचे या ना पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।" हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए इशारा किया कि कावेरी की पानी की बात हो रही है।
जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक दलों ने इसे महिला का अपमान बताया।
विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ छह धाराओं में मामला दर्ज किया और उन्हें डिटेन किया। मीडिया से बातचीत में उदयनिधि ने कहा, "क्या मैंने कुछ गलत कहा? क्या मैंने किसी का नाम लिया? मैं इस मामले पर और कुछ नहीं कहना चाहता।"
पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्होंने इसे "बदले की कार्रवाई" बताया। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की।
थलपति विजय की पार्टी ने क्या कहा?
सत्ताधारी TVK ने इस बयान की कड़ी आलोचना की। VK नेता अधव अर्जुन ने कहा, "यह भाषा अश्लील, शर्मनाक और राजनीति के स्तर को गिराने वाली है। किसी महिला के बारे में इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।" TVK विधायक रेवंत चरण ने भी बयान को "घिनौना" बताते हुए कहा कि इससे राजनीतिक संस्कृति का गिरता स्तर दिखाई देता है।
तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने उदयनिधि स्टालिन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह बयान बेहद भद्दा और शर्मनाक है। इस तरह की भाषा सार्वजनिक जीवन में स्वीकार नहीं की जा सकती। ऐसे मामले में कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।"
बीजेपी नेता विनोज पी. सेल्वन ने भी कहा कि एक पूर्व अभिनेता होने के बावजूद साथी कलाकार के बारे में ऐसी टिप्पणी करना बेहद निराशाजनक है।
तमिलनाडु में यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब राज्य की राजनीति पहले से काफी गर्म है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह मामला आने वाले दिनों में और राजनीतिक रंग पकड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
