मंहगाई में विकास दर कैसे बढ़ रहा है मैं समझ नहीं पा रहा हूं: उद्धव ठाकरे
मुंबई। लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों के चलते बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना के निशाने पर आ गई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन मुझे यह समझ में ही नहीं आता कि विकास दर में कैसे इजाफा हो रहा है।'

ठाकरे ने कहा कि ये कैसा ग्रोथ रेट है जिसे समझने में असफल हो रहा हूं। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है। मुझे नहीं पता कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर कैसे लगाम लगाते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले उद्धव ने कहा था, 'मैं मोदी का आलोचक नहीं हूं लेकिन मैं उन मुद्दों पर बोलूंगा जिन पर मैं मोदी सरकार के फैसलों से सहमत नहीं हूं।'
आपको बता दें कि, 22 अप्रैल को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर फिर निशाना साधते हुए कहा था, 'हिंदुत्व के मुद्दे पर पिछले 25 साल से हमारी दोस्ती हुआ करती थी, मगर 'अच्छे दिन' आते ही बीजेपी के लिए शिवसेना अनचाही हो गई। हमें इसी बात की परेशानी है।'












Click it and Unblock the Notifications