'पापा' हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा हैं ', बांग्लादेश हिंसा पर उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को कुछ यूं घेरा

Uddhav Thackeray: पिछले कई दिनों से बांग्लादेश में हिंसा जारी है। हिंसा और तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भारत आ गई थीं। जिसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले शुरू हो गए थे। इन हमलों पर अब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार रोकने की चुनौती दी है।

ठाकरे ने एक प्रेसकॉन्फ्रेंस में कहा, 'पीएम मोदी यूक्रेन में युद्ध रोक सकते हैं, तो उन्हें पड़ोसी देश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाना चाहिए।' हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ठाकरे ने PM को चुनौती देते हुए कहा, 'अगर यूक्रेन में युद्ध रोक सकते हैं तो उन्हें बांग्लादेश में भी ऐसा ही करना चाहिए और वहां के हिंदुओं को बचाने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए।'

Uddhav Thackeray

इस दौरान ठाकरे ने बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान के विज्ञापन का हवाला भी दिया। ठाकरे ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'पापा (पीएम मोदी) से कहें कि वह इस युद्ध को भी रोकें। पापा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, कृपया उनके साथ न्याय करें।'

ठाकरे ने शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद बांग्लादेश में हुए हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राजनेता लोगों के धैर्य की परीक्षा लेंगे तो भारत में भी ऐसी ही स्थिति पैदा हो सकती है। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किया, "क्या आपको लगता है कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती है?

इस सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा, 'केवल एक ही संदेश है... जनता सर्वोच्च है और किसी भी राजनेता को उनके धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो बांग्लादेश में देखा गया कि जनता की अदालत क्या कर सकती है। जनता की अदालत सर्वोच्च है। जनता की अदालत ने बांग्लादेश में फैसला सुनाया है।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों को रजाकर्स कहा गया। इसी तरह, भारत में प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी कहा गया। ठाकरे ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने आए किसानों को आतंकवादी कहा गया। बांग्लादेश की यह स्थिति सभी के लिए चेतावनी है। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि वे भगवान से ऊपर हैं। हम सभी इंसान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+