कर्नाटक राज्यपाल को आरएसएस का आदमी बता घिरे उदय चोपड़ा, इतना सुनना पड़ा कि हो गए खिसियाने
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद से ही राज्य की पलपल बदलती राजनीति पर देश की नजर है। नतीजों के बाद भाजपा ने 104 सीटों पर जीत और सबसे बड़ी पार्टी होने के सरकार बनाने का दावा किया तो जेडीएस और कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा किया। मंगलवार को दिनभर इस पर गहमागहमी रही। अभिनेता उदय चोपड़ा ने भी इसे लेकर एक ट्वीट किया लेकिन वो इस ट्वीट के बाद घिर गए। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने अभी-अभी कर्नाटक के राज्यपाल के बारे में गूगल पर सर्च किया। यह बीजेपी और आरएसएस से जुड़े रहे हैं। मुझे लगता है कि हम सबको पता है कि क्या होने वाला है?'

उदय का इशारा कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के होने वाले फैसले पर था। वह आरएसएस से भी जुड़े थे। उदय का इशारा भी इसी बात पर था कि ऐसे में हर कोई जानता है कि वो भाजपा को मौका देंगे। इस ट्वीट के बाद उदय चोपड़ा को ट्रोल भी कर दिया गया। कोई उन्हें कानून समझाने लगा तो किसी ने कहा कि बॉलिवुड के लोगों को पॉलिटिक्स के बारे में न बोलने की सलाह दी। कई लोगों ने उन्हें लूजर कहा। यहां तक कि इससे उदय थोड़े असहज से हो गए और उनको कहना पड़ा कि वो लूजर हैं तो भी उनको अपनी बात कहने का हक है।












Click it and Unblock the Notifications