हिरण के पीछे पड़ गए दो टाइगर, मध्य प्रदेश के पेंच नेशनल पार्क में सामने आया रोमांचक VIDEO

भोपाल। क्या आपने कभी किसी बाघ को हिरण का शिकार करने के लिए उसका पीछा करते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण के पीछे दो बाघ लगे हुए हैं। ये दोनों बाघ किसी भी सूरत में इस हिरण को अपना शिकार बनाना चाहते हैं। पूरा वाक्या मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थिति पेंच नेशनल पार्क में सामने आया है। बताया जा रहा कि ये घटना उस समय हुई जब जंगल सफारी के लिए कई पर्यटक यहां पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें एक हिरण का पीछा करते हुए दो टाइगर दिखाई दिए।

सिवनी में सामने आया हिरण के शिकार का LIVE VIDEO

सिवनी में सामने आया हिरण के शिकार का LIVE VIDEO

सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क में घूमने आए पर्यटकों की सांसें उस समय थम गईं, जब उनके सामने दो बाघ एक हिरण का पीछा करते दौड़ लगाते निकले। टाइगर सफारी का आनंद ले रहे पर्यटक पहले तो हैरान हुए, लेकिन तभी उनमें किसी ने इस रोमांचक दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

दो बाघों ने शिकार के लिए एक हिरण का यूं किया पीछा

दो बाघों ने शिकार के लिए एक हिरण का यूं किया पीछा

रोमांचक घटना के सामने आए वीडियो में अगर देखें तो एक हिरण भागता हुआ नजर आ रहा है, जिसके पीछे दो बाघ लगे हुए हैं। दोनों ही बाघ बड़ी फुर्ती से इस हिरण को अपना शिकार बनाना चाहते हैं। हालांकि, जिस तरह से दोनों बाघ हमले की फिराक में हैं उसमें हिरण भी पूरी तरह से खुद को बचाने की कवायद में जुटा नजर आता है। लेकिन उसे इसमें कामयाबी नहीं मिल पाती है।

'लंगड़ी टाइग्रिस फैमिली' से थे हिरण का शिकार करने वाले दोनों बाघ

इस वीडियो को लेकर पेंच नेशनल पार्क के वन्य चिकित्सक ने बताया कि हिरण का पीछा करने वाले इन शिकारी बाघों का कुनबा 'लंगड़ी टाइग्रिस फैमिली' नाम से जाना जाता है। इन्होंने यहां पर ब्लैक बक यानी काले हिरण का शिकार किया। इस दौरान पर्यटकों ने इस घटना को अपने कैमरे में LIVE कैप्चर कर लिया, बाद में ये वीडियो वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें:- 'सांप' की वजह से एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उतरवा दी 10 साल के बच्चे की टी-शर्ट, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+