जम्‍मू कश्‍मीर: नॉर्थ कश्‍मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकी

जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में सेना और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डीजी एसपी वैद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया है कि कुछ मिनट पहले ही लोलाब में हुए एनकाउंटर में इन आतंकियों को ढेर किया गया है।

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में सेना और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डीजी एसपी वैद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया है कि कुछ मिनट पहले ही लोलाब में हुए एनकाउंटर में इन आतंकियों को ढेर किया गया है। ये आतंकी लोलाब के खुमरियाल इलाके में मारे गए हैं। कुपवाड़ा के एसएसपी अंबारकर श्रीराम दिनकर ने स्‍थानीय मीडिया को जानकारी दी कि स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना ने खुमरियाल में सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया था।

kupwara-encounter

ज्‍वॉइन्‍ट टीम को उस जगह के बारे में पता लगा जहां पर आतंकी छिपे हुए थे। आतंकियों ने इसके साथ ही टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्‍होंने बताया कि इसी फायरिंग में दो आतंकियों की मौत हो गई है। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और इनके पास कई हथियार मिले हैं। फिलहाल आतंकियों की पहचान की जा रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। लोलाबा के ही कंधार इलाके में मंगलवार को कुछ आतंकी एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भाग गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+