श्रीनगर में सीआरपीएफ की आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुंजवान में आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से आतंकियों की गतिविधि देखने को मिली है। श्रीनगर में सेना के कैंप के पास दो आतंकियों को देखा गया है, उनके पास भारी-भारी बैग और एके 47 भी है। इन लोगों को सीआरपीएफ कैंप की ओर आगे बढ़ते हुए देखा गया है। इसके बाद काफी देर तक इनकी तलाश के बाद सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हो रही है। सीआरपीएफ की 23वीं बटालियन की इन आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

वहीं जब इनपर चौकीदारों ने गोली चलाई तो ये फरार हो गए। आतंकियों की तलाश पूरे इलाके में सेना कर रही थी। सुंजवान आतंकी हमले के बाद सेना की सतर्कता से एक बड़ा हमला टल गया और आतंकी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। जिस वक्त इन आतंकियों को सुरक्षा में लगे जवानों ने देखा तो आतंकियों ने गोली चलानी शुरू कर दी, लेकिन सेना ने जब गोली चलानी शुरू की तो आतंकी वहां से भाग खड़े हुए। इन आतंकियों की तलाश की जा रही थी। इससे पहले शोपिया में भी रविवार की रात आतंकियों ने फायरिंग की थी।
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को आतंकियों ने सुंजवान में सेना के शिविर पर धावा बोल दिया था। 30 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे, जबकि सिविलियन की मौत हो गई थी। सेना ने इस ऑपरेशन में 5 आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications