श्रीनगर में दो घंटे में दो आतंकी हमले, जैश के पांच आतंकियों की मौत का बदला

श्रीनगर। सोमवार को श्रीनगर में दो घंटे के अंदर दो आतंकी हमले हुए जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। हमलों की जिम्‍मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है।


और ज्‍यादा हमलों की धमकी

सोमवार को पहला हमला जदीबल पुलिस स्टेशन में पर जबकि दूसरा हमला टेंगपोरा इलाके में एक कैंप पर हुआ। इन घटनाओं में कई पुलिसकर्मियों के जख्‍मी होने की खबर मिली है। इन हमलों के बाद से ही श्रीनगर में रेड एलर्ट घोषित कर दिया गया है। हिजबुल ने आगे भी पुलिसबल पर और हमले करने की धमकी दी है।


फरार हैं आतंकी

श्रीनगर के पुराने इलाके जदीबल चौक पर पुलिस बल पर हमला करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए जबकि दो लोग घायल हो गए। श्रीनगर में दो घंटे के अंदर ही दूसरा हमला किया गया और अज्ञात हमलावरों ने टेंगेपोरा इलाके में पुलिसबल को निशाना बनाया।

इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। शहीद हुए पुलिसकर्मी की राइफल भी गायब बताई जा रही है। हमले के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इलाके को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है, ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके।

200 आतंकी लांच पैड के इंतजार

इंडियन आर्मी की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक करीब 200 आतंकी एलओसी के उस पार बैठे हैं। वे बस एक लांच पैड का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपने मकसद में कामयाब हो पाएं। वहीं इंडियन आर्मी को एलओसी पर अलर्ट कर दिया गया।

पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्‍मद के पांच आतंकियों को मार गिराया था। माना जा रहा है कि यह हमले उसी के बदले स्‍वरूप किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+