कराची से भारत की ओर आ रही हैं दो संदिग्ध नावें, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच कराची से दो संदिग्ध नावें भारत की ओर रवाना की गई हैं, जो गुजरात या महाराष्ट्र में घुस सकती हैं। खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।

indian navy

खुफिया एजेंसियों की ओर से यह अलर्ट गुजरात में पाकिस्तानी नाव मिलने के ठीक एक दिन बाद जारी किया गया है। खुफिया इनपुट में नावों के आकार और तकनीकी क्षमता का भी जिक्र किया गया है। बड़ी नाव पाकिस्तानी सीमा पर पानी में देखी गई है, जबकि दूसरी नाव उससे कुछ दूरी पर ही है।

हाई अलर्ट पर है भारतीय सेना
पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से हमले की आशंका के चलते भारतीय सेनाएं पहले ही हाई अलर्ट पर हैं। एलओसी से सटे गांवों के लोग दूसरी जगहों की ओर जा ने लगे हैं।

बीते सप्ताह गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करके कहा था कि सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+