रवि पुजारी गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, बिल्डर से 10 करोड़ की वसूली के मामले में कार्रवाई
ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रवि पुजारी गैंग के दो शार्प-शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इन शार्प शूटर्स की गिरफ्तारी उस समय हुई जब ये एक बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के लिए आए थे। इन शार्प शूटर्स की योजना थी कि वो बिल्डर से 10 करोड़ की वसूली करने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि पुलिस ने उनकी योजना असफल कर दी। पुलिस ने दोनों शार्प शूटर्स को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

ठाणे पुलिस को बड़ी कामयाबी
ठाणे पुलिस ने बताया कि रवि पुजारी गैंग के ये शार्प शूटर्स एक बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के लिए आए थे। पुलिस ने उन्हें हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान नितिन राय और दिनेश राय के तौर पर हुई है। उनके पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार शार्प शूटर्स के पास से दो पिस्टल बरामद
पुलिस ने रवि पुजारी गैंग के दोनों शार्प शूटर्स को ठाणे कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ करके इस बात की जांच में जुटी है क्या उनका किसी और केस में भी हाथ है?












Click it and Unblock the Notifications