व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक सांसद की ओडिशा के होटल में संदिग्ध मौत, तीन दिन में लगातार दूसरी मौत

रूस के सबसे अमीर सांसदों में से एक पावेल एंतोव की ओडिशा के होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत। इससे पहले उनके ही दूसरे साथी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

Pavel antov

ओडिशा के एक होटल दो रूसी नागरिकों का एक के बाद एक मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में एक रूसी सांसद पावेल एंतोव हैं जोकि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं वह रूस के सबसे अमीर सांसदों में से एक थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में होटल से नीचे गिरने से मौत हो गई है। पावेल छुट्टियों पर ओडिशा के रायगढ़ में आए थे, जहां पर वह अपना 66वां जन्मदिन बनाने पहुंचे थे। जिस तरह से उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है उसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। होटल के रिसेप्शनिस्ट का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि पावेल ने आत्महत्या की है या वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले उनके साथ होटल के रूम में रह रहे दूसरे रूसी पर्यटक की भी मौत हो गई थी।

ओडिशा के होटल रिसेप्शनिस्ट बिजय कुमार ने बताया कि पावेल और उनके रूम के दूसरे साथी की मौत के बाद हमें पता नहीं है कि उनकी मौत तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। रूसी पर्यटक के गाइड ने हमें 22 दिसंबर की सुबह यह जानकारी दी कि पावेल की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस को उसकी जानकारी दी गई और आगे की जांच शुरू हुई और उनका अंतिम संस्कार किया गया। रूसी पर्यटक और उनके दोस्त 21 दिसंबर को ओडिशा के होटल शाम 4.30 बजे पहुंचे थे। दोनों ही जब यहां आए तो नशे में थे, उनके पास शराब की बोतल भी थी। उन्होंने हमारे बार से भी शराब खरीदी थी।

रिपोर्ट के अनुसार रूसी पर्यटक बी व्लादिमीर की मौत 22 दिसंबर को हुई थी। वह पावेल एंतोव के साथ रूम नंबर 203 में रह रहे थे। बता दें कि एंतोव ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्लादिमीर पुतिन की खुलकर आलोचना की थी। रायगढ़ के एसपी विवेकानंद शर्मा ने बताया कि बी व्लादिमीर की मौत गुरुवार को हुई थी, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पावेल एंतोव व्लादिमीर के साथ ही रह रहे थे, उनकी तीसरी मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि उन्होंने आत्महत्या की या यह एक हादसा है। एंतोव व्लादिमीर की मौत से सदमे में थे।

रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा के होटल में रहने के लिए 21 दिसंबर को 4 लोग आए थे, 22 दिसंबर की सुबह इसमे से एक पर्यटक बी व्लादिमीर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद यह पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके दोस्त पावेल एंतोव इससे काफी दुखी थे और सदमे में थे और 25 दिसंबर को उनकी भी मौत हो गई। रूसी पर्यटक के गाइड जितेंद्र सिंह ने बताया कि बी व्लादिमीर बीमार थे और गुरुवार की सुबह बेहोश अवस्था में मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+