Sushant Singh के निधन के दो महीने बाद जीजा ने बताई उस रात की कहानी, मौत की खबर सुनकर होश खो बैठी थीं श्वेता

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन उनके फैंस और परिजनों के लिए आज भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। एक्टर की मौत को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच सुशांत के बहनोई विशाल कीर्ति ने अपने एक नए ब्लॉग पोस्ट में उस रात का जिक्र किया है जिस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को सुशांत के मौत की खबर दी थी। विशाल ने उस रात को याद करते हुए सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की हालत का जिक्र किया है।

सुशांत के जीजा ने की इमोशनल पोस्ट

सुशांत के जीजा ने की इमोशनल पोस्ट

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपनी पोस्ट में बताया है कि किस तरह से उन्होंने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को यह खबर दी थी जो कि शायद उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक था। उन्होंने कहा, 13 जून की उस रात हम सब सो रहे थे, क्योंकि अमेरिका में शनिवार की रात थी और भारत में उस वक्त 14 जून के दोपहर का समय था। उसी रात करीब 2 बजे अपने परिजनों के फोन आने शुरू हो गए।

उस काली रात को किया याद

उस काली रात को किया याद

विशाल कीर्ति ने बताया, 'फोन बिस्तर से दूर था और हम नहीं जानते थे किसकी कॉल थी और वह बार-बार क्यों कर रहा है। लेकिन जब फोल कॉल बार-बार और लगातार आते रहे तो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। तंग आकर मैंने जैसे ही फोन चेक किया, उसी पल मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई। किसी से बात करने से पहले मैंने फोन पर आए मैसेजेस पढ़े।' विशाल ने लिखा, 'परिवार के कई लोगों के अलावा उस रात कई दोस्तों के कॉल आए थे। कुछ दोस्त इस खबर की सत्यता को लेकर पूछ रहे थे कि क्या ये न्यूज फर्जी है? उसके बाद मैंने न्यूज खोलकर देखा और पढ़कर मेरी रूह कांप गई।'

भाई को खोने पर ऐसा था बहन का रिएक्शन

खबर में लिखा था सुशांत ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। विशाल कीर्ति ने आगे लिखा, 'मैं दूसरी ओर रखे श्वेता के फोन की ओर भागा और देखा कि उसमें भी ढेर सारे कॉल और मैसेज पड़े थे, उसी रात मुझे अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल काम करना पड़ा, श्वेता को सुशांत के बारे में बताना पड़ा। उस रात मैं श्वेता के रिएक्शन और रानी दीदी से हुई उसकी पहली फोन कॉल को कभी नहीं भूल सकता। फोन पर उन्हें रोते-बिलखते हुए सुनना मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया और उस रात के बाद से हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।'

बच्चों को बताना पड़ा, मामा अब नहीं रहे

बच्चों को बताना पड़ा, मामा अब नहीं रहे

विशाल ने कहा, 'इसके बाद बड़ी मुश्किल से कोरोना संकट के बीच एक दोस्त की मदद से फ्लाइट में श्वेता के लिए एक सीट मिली लेकिन वह 16 जून की थी। उससे भी मुश्किल एक और काम यह था कि हमें बच्चों को बताना था कि उनके मामा अब नहीं रहे।' विशाल कहते हैं कि उस घटना के बाद से हम आज तक संघर्ष कर रहे हैं, दुख बहुत बड़ा है और आंखे अभी भी नम हैं। उस रात हमसे क्या छीन लिया गया था उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

विशाल कीर्ति ने मांगा न्याय

विशाल कीर्ति ने मांगा न्याय

इस बीच विशाल ने उम्मीद जताई है कि सुशांत सिंह मौत मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और एक दिन सच सबके सामने आ जाएगा। वास्तव में सुशांत के साथ क्या हुआ था उसके बारे में सोचना बंद नहीं कर सकते, सच का सामने आना जरूरी है। विशाल ने अपनी पोस्ट में अपील की है कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए परिवार का साथ दें ताकि सिर्फ हम ही नहीं बल्कि सुशांत के समर्थकों और शुभचिंतक की भी चिंता दूर हो सके। विशाल ने अंत में उनकी और सुशांत की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, हमेशा मुस्कुराते रहो, हमेशा दयालु रहो, यही एक याद उनके पास है।

14 जून को घर में मृत मिले थे सुशांत

14 जून को घर में मृत मिले थे सुशांत

बता दें कि बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) अपने बांद्रा फ्लैट में मृत पाए गए थे, पुलिस को उनके शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। इस बीच मामले में नया मोड़ तब आया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में एक एफआईआर दर्ज कराई। केके सिंह ने रिया और उनके परिवार पर धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने जैसे कई आरोप लगाए। इस मामले में अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से और सुशांत सिंह की मौत की जांच सीबीआई कर रही है।

सुशांत की आत्मा के लिए रामदेव ने किया यज्ञ

सुशांत की आत्मा के लिए रामदेव ने किया यज्ञ

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है वहीं दूसरी ओर इस मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने एक्टर सुशांत सिंह की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया। स्वामी रामदेव ने यज्ञ का एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैंने श्री सुशान्तजी के परिजनों से बात की, उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी, हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं, सुशान्त राजपूत और उनके परिजनों को न्याय मिले।'

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर लौटे करण जौहर, पोस्ट में कही ये बातें

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+