गोंडा में गौहत्या कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की थी साजिश, पुलिस ने किया नाकाम
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। लेकिन इस घटना के बाद दोनों समुदायों के लोगों ने थाने में जमकर बवाल किया।
नई दिल्ली। यूपी के गोंडा में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मकसद के गोकशी की गई थी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को काबू में कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। लेकिन इस घटना के बाद दोनों समुदायों के लोगों ने थाने में जमकर बवाल किया।

हिंदुओं पर गोकशी का आरोप
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में बीती रात कुछ लोग गणेश प्रसाद दीक्षित की बछिया उनके दरवाजे से खोल ले गए और गांव के बाहर मक्के के खेत में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। गोकशी का आरोप गणेश दीक्षित के पड़ोसियों पर लगा है जो उन्हीं के समुदाय से आते हैं। बछिया के गायब होने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के पास ही एक खेत में कुछ आहट मिली। लोगों के पहुँचने पर दोनों मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और मौके से भागते हुए रामसेवक और मंगली को गिरफ्तार कर लिया।

इलाके में सांप्रदायिक तनाव
गाय के गायब होने और फिर उसकी हत्या होने के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था और अभियुक्तों से पूछताछ में ऐसा पता चला है कि इन लोगों ने एक साजिश के तहत बछिया की हत्या की है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती तो इलाके में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता थी।

पुलिस ने किया नाकाम
इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दुर्गा पूजा और मोहर्रम को लेकर कुछ लोगों में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। भियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications