दिल्ली: साकेत कोर्ट के बाहर हुई हिंसा के मामले में दो FIR दर्ज, पुलिसवाले के साथ मारपीट का मामला

नई दिल्ली: सोमवार को साकेत कोर्ट के बाहर हुई हिंसा के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसकी पिटाई वकील ने की। वहीं दूसरी एफआईआर एक टैक्सी ड्राइवर की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। उस पर लोहे की रॉड से वार किया गया था। दरअसल 4 नवंबर को दिल्ली के साकेत में स्थित जिला अदालत परिसर के बाहर वकीलों के एक ग्रुप ने एक पुलिसवाले के साथ मारपीट और बदतमीजी की।

Two FIR registered in connection violence outside Saket District Court in delhi

मोटरसाइकिल पर सवार पुलिसवाले को घेरे वकीलों का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि किसी तरह मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस वाला अपनी जान बचाकर वहां से बच निकला। इसी तरह की एक घटना कड़कड़डूमा कोर्ट के पास की है, जहां अदालत में पहुंचने की कोशिश कर रहे एक बाइक वाले की वकीलों ने जमकर पिटाई कर दी।

शनिवार को भी तीस हजारी कोर्ट के बाहर वकीलों और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 28 लोग घायल हो गए थे। वहीं मगंलवार को दिल्ली के पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढें- किरण रिजिजू ने दिल्ली पुलिस के सपोर्ट वाला ट्वीट किया डिलीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+