किरण रिजिजू ने दिल्ली पुलिस के सपोर्ट वाला ट्वीट किया डिलीट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवान वकीलों पर एक्शन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के समर्थन में ट्वीट किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया।

किरण रिजिजू ने डिलीट किया ट्वीट
किरण रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा था कि पुलिस का काम एक थैंकलैस जॉब है, लेकिन वो किसी की तारीफ के लिए ये काम नहीं करते हैं। पुलिसकर्मी रोजाना अपनी जान जोखिम पर डालकर रोज काम करते हैं। अगर वह काम करते हैं, तो उन्हें सुनना पड़ता है और नहीं करते हैं तो भी सुनते हैं। पुलिसकर्मी जब ड्यूटी कर रहा होता है तो पुलिसविरोधी बयानबाजी में परिवार पीछे छूट जाता है। बाद में उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

'किसी को कानून हाथ में लेने का हक नहीं'
किरण रिजिजू ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि बात ये नहीं है कि किस ग्रुप को सपोर्ट किया जा रहा है, मुद्दा ये है कि किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। शनिवार को हुई घटना के विरोध में हजारों पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय के बाहर इकठ्ठा हुए। शनिवार को पार्किंग को लेकर तीस हजारी कोर्ट कॉम्पेलक्स के बाहर दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में कम से कम 28 पुलिसवाले और वकील घायल हुए थे।

सोमवार को पुलिसवाले के साथ मारपीट
वहीं सोमवार को दिल्ली के साकेत में स्थित जिला अदालत परिसर के बाहर वकीलों के एक ग्रुप ने एक पुलिसवाले के साथ मारपीट और बदतमीजी की। मोटरसाइकिल पर सवार पुलिसवाले को घेरे वकीलों का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ऐसी ही एक घटना कड़कड़डूमा अदालत के बाहर हुई थी।
ये भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर कमिश्नर के सामने लगे नारे- हमारा सीपी कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो












Click it and Unblock the Notifications