दो दिन की मासूम को कमोड में बहाया, टॉयलेट ब्लॉक हुआ तो निकला नवजात का शव

तिरुवनंतपुरम। केरल के पलक्कड में दो दिन की एक नवजात बच्ची का शव टॉयलेट के कमोड में फंसा मिला है। बच्ची के शव को यहां के एक डॉक्टर के क्लीनिक के टॉयलेट से निकाला गया है। टॉयलेट के जाम हो जाने पर डॉक्टर ने प्लंबर को बुलाया था, जिसने जब इसे खोलने की कोशिश की तो पाया कि एक नवजात इसमें फंसी हुई है। प्लंबर ने इसकी जानकारी डॉक्टर को दी तो वो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

कमोड में पानी भरा तो मामला सामने आया

कमोड में पानी भरा तो मामला सामने आया

स्थानीय पुलिस के अनुसार, मामला शुक्रवार का है। पुलिस ने बताया है कि डॉ अब्दुल रहमान और उनकी डॉक्टर पत्नी का पेरिंथामन्ना इलाके में क्लीनिक है। गुरुवार को क्लीनिक की सफाई करने वाली महिला ने पाया कि क्लीनिक के टॉयलेट का कमोड से पानी नहीं जा रहा है तो उसने डॉक्टर को ये बताया। कमोड में पानी भरा देख डॉक्टर ने प्लंबर को बुलवाकर इसे ठीक करने को कहा।

पाइप में फंसा था बच्ची का सिर

पाइप में फंसा था बच्ची का सिर

शुक्रवार को प्लंबर पहुंचा और उसने कमोड को साप करने की कोशिश की तो उसे लगा कि पाइप में बच्चे के सिर जैसा कुछ फंसा है। इसके बाद उसने पाइप से उसे निकाला तो पाया कि ये एक छोटी बच्ची है। डॉक्टर का कहना है कि जन्म के बाद बच्ची को बहाया गया। डॉ. रहमान ने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

डॉक्टर की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और डॉक्टर का कहना है कि ऐसा लगता है कि डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज के लिए आई किसी महिला ने बच्चे के टॉयलेट में फ्लश किया है। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+