देर रात घर जा रही महिला का लड़कों ने रोका रास्ता, स्टंप दिखाकर दी पति को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। देश की राजधानी में महिलाओं का सड़क पर चलना कितना मुश्किल हो गया है। यहां जब महिला 12-13 मई को कार से अपने घर जा रही थी तो दो लड़कों ने महिला की कार का रास्ता रोक दिया और उसके साथ अभद्रता की। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची, जिसके बाद दोनों लड़को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

crime

फरीदाबाद के रहने वाले दोनों आरोपी

डीसीपी साउथ रोमिल बनिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 341, 509 के तहत दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। रोमिल ने बताया कि दोनों ही लड़के छात्र हैं जिनका नाम शुभम भारद्वाज (21), मानिक वत्स (21) है, जोकि फरीदाबाद के हैं, उन्होंने गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 12-13 मई की रात की है, जब महिला जोकि एक न्यूज चैनल में कार्यरत है अपने घर जा रही थी।

सिग्नल से शुरू किया पीछा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला का एन ब्लॉक सिगनल से पीछा करना शुरू किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह सिगनल पर रात को 12.45 पर इंतजार कर रही थी तभी इयॉन कार से दो लड़के उसे घूरने लगे। जैसे ही मैं वहां से बीआरटी की ओर बढ़ी ये लड़कों ने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद मुझे खतरे का अंदेशा हुआ और मैंने अपने पति को फोन करके इसकी जानकारी दी।

धमकी देकर हुए थे फरार

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उनकी कार का रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन तबतक वह अपने घर के करीब पहुंच चुकी थी। इसके बाद एक आदमी गाड़ी से निकला और मुझपर एक विकेट तानते हुए चिल्लाने लगा, लेकिन मैं किसी भी विवाद से बचना चाहती थी, लिहाजा मैंने कार को पीछे किया और दूसरी तरफ से निकल गई। लेकिन तभी दूसरा आदमी भी हाथ में विकेट लेकर कार से बाहर कूदा, लेकिन तभी मेरे पति वहां पहुंचे और इन लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: शादी के लिए राजी नहीं हुए प्रेमी के परिजन, नाबालिग प्रेमिका ने लगा ली फांसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+