कांग्रेस की ये दो बड़ी गलतियां गुजरात में करेंगी 'वोट गर्क'

चाय को नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी हथियार बनाया था। अब गुजरात में वही दांव आजमा रहे हैं, खास बात ये है कि कांग्रेस ने खुद उनके सामने ये मुद्दा खड़ा कर दिया।

Recommended Video

    Gujarat Assembly Elections: Congress की ये दो बड़ी गलतियां कर देंगी उसका बेड़ा गर्क । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आक्रामक प्रचार और सोशल मीडिया के दम पर कांग्रेस को लगा कि वो गुजरात में बीजेपी को मात दे सकती है। इसी गफलत में कांग्रेस से वो गलती हो गई जो उसे नहीं करनी चाहिए थी। यूथ कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के चायवाला होने का मजाक उड़ा दिया। कांग्रेस ने फौरन उस पर सफाई भी दी। तब तक देर हो चुकी थी। संवाद कला में माहिर पीएम मोदी ने तुरंत कांग्रेस की इस गलती को पकड़ लिया और बड़ा मुद्दा बना दिया। गुजरात में अपने प्रचार के पहले ही दिन मोदी ने दिखा दिया कि क्यों उनको संवाद कला में माहिर कहा जाता है। पीएम मोदी के नए अटैक के बाद गुजरात में चुनावी हवा बदली सी दिख रही है।

    मोदी का 'चायवाला कार्ड'

    मोदी का 'चायवाला कार्ड'

    चाय को नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी हथियार बनाया था। अब गुजरात में वही दांव आजमा रहे हैं, खास बात ये है कि कांग्रेस ने खुद उनके सामने ये मुद्दा खड़ा कर दिया। अपनी रैली के दौरान मोदी ने कहा कि वो चाय बेचते थे इसलिए कांग्रेस उनको पसंद नहीं करती। वो गरीब हैं इसलिए कांग्रेस उनसे नफरत करती है। इतने पर ही वो नहीं रुके, चाय के ही सहारे उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सबसे जोरदार हमला किया, मोदी ने कहा कि वो चाय बेच लेंगे लेकिन देश कभी नहीं बेचेंगे। इस एक लाइन से पूरे चुनाव की हवा बदल सकती है। अब कांग्रेस को लग रहा होगा कि उस ने क्यों चाय को लेकर मोदी का मजाक उड़ाया था।

     राहुल गांधी यहां चूक गए

    राहुल गांधी यहां चूक गए

    पाकिस्तान में हाफिज सईद की रिहाई पर राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मोदी जी ट्रम्प को गले लगाना काम नहीं आया, उनको और गले लगाने की जरूरत है। इस हमले का जवाब मोदी ने इस तरह से दिया है कि कांग्रेस अब आतंकवाद के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेगी। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद रिहा हुआ तो कांग्रेस खुश हुई। वो ये सोच कर हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। इसी के साथ मोदी ने वो दांव चल दिया जिस से कांग्रेस डर रही थी। जो कांग्रेस के लिए बुरा सपना साबित हो सकता है। मोदी ने गुजराती अस्मिता का दांव पहली ही रैली में चल दिया।

    नरेंद्र मोदी ने गुजराती अस्मिता को सामने खड़ा कर दिया

    नरेंद्र मोदी ने गुजराती अस्मिता को सामने खड़ा कर दिया

    कांग्रेस ने गुजरात में जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिशकी तो नरेंद्र मोदी ने गुजराती अस्मिता को सामने खड़ा कर दिया। संवाद कला में माहिर मोदी ने रैली में कहा कि कांग्रेस ने गुजरात के बेटे का मजाक उड़ाया है। कांग्रेस ने सरदार पटेल से लेकर मोरारजी देसाई तक सबका अपमान किया है। क्या गुजरात के लोग इसे बर्दाश्त करेंगे। चाय वाला से लेकर गुजराती अस्मिता, यानि पहली ही रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस के सभी हमलों का जवाब दे दिया। जिसके बाद से गुजरात की चुनावी हवा बदली-बदली दिख रही है। जानकारों का मानना है कि गुजरात कांग्रेस की इस दो बड़ी गलतियों ने कांग्रेस के किए धरे पर पानी फेर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+