Twitter Outage के कारण यूजर्स परेशान, मस्क ने 200 लोगों को नौकरी से निकाला!
ट्विटर यूजर्स ने कंप्लेन की है कि उन्हें हैंडल रिफ्रेश करने में परेशानी हो रही है। इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करने वाले लोग कंप्लेन करते दिखे।

Twitter Outage की कंप्लेन के कारण यूजर्स को अपने हैंडल रिफ्रेश करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुनियाभर में फैले माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के यूजर्स ने कहा कि वे अपने ट्विटर हैंडल से लॉगइन करने के बाद "फ़ीड रीफ्रेश करने में असमर्थ" हैं। ट्विटर इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता इंटरनेट पर अपनी शिकायतें दर्ज कराते दिखे।
मस्क ने 200 लोगों को नौकरी से निकाला
ट्विटर डाउन होने के संबंध में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर के पूर्व सीईओ एलन मस्क ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इसके बाद ट्विटर डाउन हो गया। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कहा, वह अपनी टीम के साथ फिलहाल ट्विटर से जुड़े सभी मुद्दों को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि ट्विटर डाउन है।
Twitter outage being experienced by several users across the world; users complain, "unable to refresh the feed". #TwitterDown pic.twitter.com/sN3hSQA5eH
— ANI (@ANI) March 1, 2023
मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर परेशानी
रोचक बात ये है कि बुधवार को लगभग सभी यूजर्स ने कहा कि ट्विटर यूज करने में परेशानी हो रही है। इसी प्लेटफॉर्म पर हैशटैग #TwitterDown ट्रेंड भी कर रहा है। ट्विटर वर्तमान में फ़ीड नहीं दिखा रहा है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी सैकड़ों शिकायतों की पुष्टि की है। यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर को बताया कि फ़ीड के साथ परेशानी मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर हो रही है।
Recommended Video
Twitter Outage से कैसी परेशानियां हुईं
फिलहाल ट्विटर में क्या परेशानी हो रही है? इस संबंध में रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर friends or contacts के ट्वीट नहीं दिखा रहा है। हालांकि, यूजर्स को अपने ट्वीट पोस्ट करने में परेशानी नहीं हो रही है। ट्रेंडिंग हैशटैग भी दिखाई दे रहे हैं। सबसे अधिक ट्रेंडिंग हैशटैग में से एक #TwitterDown भी शामिल रहा। इसका इस्तेमाल कर हजारों ट्वीट किए गए। फ़ीड दिखाई नहीं दे रहा। ट्वीट आसानी से पोस्ट होने के आधार पर यूजर्स ने कहा, केवल फ़ीड में ही कुछ समस्या है। हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा कि उनके फॉलोअर्स की लिस्ट कुछ समय के लिए गायब हो गई, लेकिन कई लोगों ने कहा कि उन्हें फॉलोअर्स की सूची दिख रही है।

200 अहम लोगों की छुट्टी के बाद हुई परेशानी!
ट्विटर के होम पेज पर "ट्विटर में आपका स्वागत है...।" लिखा संदेश डेस्कटॉप और मोबाइल एप दोनों पर देखा जा सकता है। बुधवार को ट्विटर डाउन होने की समस्या तब हुई जब मस्क ने अचानक 10 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार निकाले गए कर्मचारियों की संख्या लगभग 200 है। नौकरी गंवाने वाले ट्विटर के कर्मचारियों में कई उत्पाद प्रबंधक, इंजीनियर और डेटा साइंस विभाग के लोग शामिल हैं।

मस्क ने ट्विटर ब्लू के लीडर को भी फायर किया
मस्क ने एस्थर क्रॉफर्ड को भी निकाल दिया, जो ब्लू वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन और आगामी भुगतान प्लेटफॉर्म जैसी परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा सेल्स में कार्यवाहक ट्विटर प्रमुख क्रिस रेडी को भी छंटनी के नवीनतम दौर के दौरान ट्विटर छोड़ने के लिए कहा गया।
दिसंबर में भी परेशान हुए ट्विटर यूजर्स
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी ट्विटर यूज करने में परेशानी का अनुभव सामने आया था। विगत 29 दिसंबर को बड़ी संख्या में यूजर्स को ट्विटर पर लॉग इन करने में समस्या आई थी। अल जजीरा की खबर के मुताबिक लोगों को ट्विटर के वेब वर्जन में लॉगइन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications