एलन मस्क ने ट्विटर संभाला, CEO पराग अग्रवाल समेत कई निकाले गए: रिपोर्ट
एलन मस्क ने ट्विटर संभाला, CEO पराग अग्रवाल समेत कई निकाले गए: रिपोर्ट
Twitter Elon Musk Parag Agrawal: ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (मुख्य वित्तीय अधिकारी ) नेड सहगल को कंपनी से निकला दिया गया है। यूएस मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क के ट्विटर संभालने के बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल ने 'कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ दिया है और उन्होंने कहा है कि वह अब वापस नहीं लौटेंगे।
Recommended Video

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए $ 44 बिलियन का डील किया है। सीएनबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पराग अग्रवाल और नेड सहगल सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ दिया और वापस नहीं लौटेंगे।
ब्लूमबर्ग ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया कि सीईओ पराग अग्रवाल और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सहगल के अलावा पॉलिसी हेड विजया गड्डे, जर्नल काउंसल सीन एडगेट भी कंपनी छोड़कर जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी लोगों को एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर करने के बाद निकाला गया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने गुरुवार को कम से कम चार शीर्ष अधिकारियों की फायरिंग के साथ ट्विटर पर घर की सफाई शुरू कर दी है। इसमें से दो लोगों ने स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि एलन मस्क ने ट्विटर पर को $ 44 बिलियन में खरीद लिया है।
पराग अग्रवाल ने नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ का पद संभाला था। उसके पहले ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी थे। जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ही पराग अग्रवाल ने ट्विटर के सीईओ का पदभार संभाला। पराग अग्रवाल लगभग एक दशक से ट्विटर के साथ काम कर रहे हैं और सीईओ की भूमिका में कदम रखने से पहले मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी थे।
बता दें कि एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की डील फाइनल करने से पहले गुरुवार को बताया था कि आखिर वह ट्विटर क्यों खरीद रहे हैं। एलन मस्क ने कहा,'' मैंने ट्विटर क्यों खरीदा, मैं एडवरटाइजिंग के बारे में क्या सोचता हूं, इसपर काफी कुछ कहा गया। लेकिन इसके पीछे का मेरा मकसद साफ है कि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस होना चाहिए, जहां अलग- अलग विचारधारा के लोग आए और अपनी बात बिना हिंसा के रख सकें।''












Click it and Unblock the Notifications