आरव ने परिवार के लिए किया खास काम, मां ट्विंकल बोलीं- बेटे पर आज गर्व हो रहा

नई दिल्ली। ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर खाने की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर बताया है कि ये उनके बेटे आरव ने तैयार किया है। ट्विंकल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आरव ने शानदार खाना बनाया है, वो इससे गर्व महसूस कर रही हैं। आरव ने फैमिली के लिए लंच मील और डेसर्ट तैयार किया तो ट्व‍िंकल ने इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें शेयर कर आरव की तारीफ की।

यूजर्स ने भी की तारीफ

यूजर्स ने भी की तारीफ

ट्विंकल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरा टीनेजर खुद से डिनर और डेसेर्ट बनाता है। मेन्‍यू में मशरूम रिसोट्टो, मिसो एवोकाडो सलाद, चिकन स्‍क्‍यूवर्स और चॉकलेट शफल. प्राउडममा। ट्व‍िंकल की पोस्ट पर यूजर्स ने भी आरव की खूब तारीफ की है।

अक्षय भी हैं शेफ

अक्षय भी हैं शेफ

आरव के पिता अक्षय कुमार बॉलीवुड में आने से पहले शेफ की नौकरी कर चुके हैं। अब अक्षय के नक्‍शे कदम पर चलते हुए उनके बेटे आरव भी बढ़िया खाना बना रहे हैं।

लंदन में पढ़ रहे हैं आरव

लंदन में पढ़ रहे हैं आरव

आरव फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। वो छुट्टियों में ही मुंबई आते हैं। इस तरह की भी खबरें आती रही हैं कि आरव भी फिल्मों में आ सकते हैं। हालांकि वो अभी पढ़ाई पर ही ध्यान दे रहे हैं। कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने कहा था कि आजकल के बच्‍चों के पास खुद का दिमाग है. मेरा बेटा भी कोई अलग नहीं है। उसे क्या करना है, ये वो फैसला वो खुद ही करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+