अक्षय कुमार से विवाद के बाद ट्विंकल खन्ना पर भड़के मल्लिका के पिता विनोद दुआ बताया 'शर्मिंदा पत्नी'

अक्षय कुमार से विवाद के बाद ट्विंकल खन्ना पर भड़के मल्लिका के पिता विनोद दुआ बताया 'शर्मिंदा पत्नी'

नई दिल्ली। पत्रकार विनोद दुआ और उनकी बेटी मल्लिका दुआ का अक्षय कुमार के साथ एक टीवी शो में कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब ट्विंकल खन्ना तक पहुंच गया है। मामले पर ट्विंकल की प्रतिक्रिया आने के बाद दुआ ने ट्विंकल को 'शर्मिंदा पत्नी' कहा है। विनोद दुआ ने फेसबुक पर लिखा, ट्विंकल खन्ना ने लाफ्टर चैलेंज विवाद का जवाब दिया है। यह एक शर्मसार पत्नी की तरफ से उदासीन बहाना है। अक्षय भविष्य में 'मल्लिका जी, आप बेल बजाओ मैं आपको बजाता हूं' जैसी खराब बात कहने से बचेंगे। अब हम इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

ऐसे शुरू हुआ विवाद

अक्षय कुमार इन दिनों टीवी पर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में दिख रहे हैं। इस शो में मल्लिका दुआ मेंटर हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने शो के दौरान 'मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं.' कहा। उनके इस कमेंट को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस पर मल्लिका दुआ कि पिता विनोद दुआ ने अक्षय कुमार को आड़े हाथों लिया और उन्हें फटकार लगाई। जिस पर विनोद दुआ भड़कते हुए कहा कि वह उनकी बेटी के लिए भद्दे, अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मल्लिका भी विवाद में कूदीं

मल्लिका भी विवाद में कूदीं

विनोद दुआ के साथ-साथ मल्लिका भी विवाद में कूद गईं। मल्लिका ने अपने ट्वीट्स में लिखा है कि यह सिर्फ अक्षय कुमार के बारे में नहीं है। यह बॉलीवुड के उन सभी सितारों के बारे में है, जिन्हें मस्ती और नुकसान के बीच फर्क करना नहीं आता है। यह उन सब सेलेब्स के बारे में है, जिन्हें लगता है कि वह अपने साथ काम करने वाली हर एक महिला को उनकी इजाजत के बिना कमर से पकड़ सकते हैं, और घूमा सकते हैं। असल में यह काम करने की जगह पर आपकी तहजीब के बारे में है, चाहे पुरुष हो या महिला, यह इस बारे में है, कि हम जाने-अनजाने अपने साथ काम करने वाले को जानबूझकर, या अनजाने में असहज महसूस न कराएं'। मल्लिका ने अपने एक ट्वीट में अक्षय की बेटी का भी नाम लिया और लिखा, 'क्या यह सुपरस्टार अपनी बेटी के साथ भी इस तरह का मजाक करेंगे, 'नितारा जी आप बैल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं'?

ये बोलीं ट्विंकल

ये बोलीं ट्विंकल

इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार की अभिनेत्री पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लिखा, मैं 'द लाफ्टर चैलेंज शो' में हुए विवाद के बारे में बात करना चाहूंगी, इस शो में एक घंटी है, जिसे जज कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए बजाते हैं, ऐसे में जब मिस दुआ घंटी बजाने वाली थीं, तब मिस्टर कुमार ने कहा- 'मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं.' यह एक डायलॉग को मजाकिया अंदाज में कहने का तरीका था जिसे कि एक आदमी और औरत दोनों ही उपयोग करते हैं। उदाहरण के रूप में, 'मैं तुम्हारी बजा दूंगा या मेरी बज गई. ऐसे वाक्य लगातार इस्तेमाल होते हैं। रेड एफएम की टैगलाइन 'बजाते रहो' है. और ये सब सेक्सिस्ट के मायने के बिना है, इस पर काफी बवाल मचा है जो कि मेरे ख्याल से बेवजह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+