ट्विंकल खन्ना ने की अक्षय कुमार की पिटाई! Photo देख एक्टर ने पूछा- 'क्या आप उन्हें रोज मारती हैं?'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अक्षय कुमार संग अपनी खास तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करती रहती है। फिलहाल इन दिनों ये बॉलीवुड कपल समुद्र किनारे अपना क्वालिटी टाइम बिता रहा है। अक्षय और ट्विंकल के वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख फैंस भी खुश हो गई है। इन तस्वीरों को खुद ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की फोटो

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की फोटो

इंटरनेट पर बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विंकल ने दो फोटो पोस्ट की है जिनमें से एक में वह अक्षय के साथ पोज दो रही है, तो वहीं दूसरी फोटो में ट्विंकल अपने पति अक्षय की नाक खींचते हुए नजर आ रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने फोटो पर मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'इंस्टाग्राम पर कपल और फिर रियल लाइफ में कपल। अगर में सच में इस तरह खुश होते जैसे कैमरे के सामने एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हैं, तो तलाक कम होते।'

सिकंदर खेर ने किया दिलचस्प कमेंट

सिकंदर खेर ने किया दिलचस्प कमेंट

अक्षय और ट्विंकल के इस फनी फोटो पर बॉलीवुड स्टार्स समेत फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेता अनुपम खेर के बेटे एक्टर सिकंदर खेर ने दिलचस्प कमेंट किया। सिकंदर खेर ने ट्विंकल से पूछा, 'क्या आप रोज उन्हें मारती हैं?' अक्षय और ट्विंकल की फोटो पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं, अब तक पोस्ट पर डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स और 900 से अधिक कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए अक्षय और ट्विंकल को क्यूट कपल बताया।

अक्षय कुमार ने भी शेयर किया था फोटो

अक्षय कुमार ने भी शेयर किया था फोटो

इससे पहले गुरुवार के अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल संग एक सेल्फी फोटो शेयर की थी। तस्वीर में ट्विंकल ने अक्षय को गले लगाया हुआ है। फैंस ने इस फोटो पर भी अपना प्यार लुटाया है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'महामारी के बीच इन छुट्टियों के लिए बहुत आभारी हूं। आभार जताना ही सबसे बड़ी बात है। बीच टाइम।' हाल ही में कॉफी विद करण पर अक्षय ने खुलासा किया था कि जब वह ट्विंकल से मिले थे तो उस समय उन्होंने लगातार 14 फ्लॉप फिल्में दी थीं।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्‍म 'तड़प' का पोस्‍टर साझा कर लिखा इमोशनल मैसेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+