Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़: 24 रिटायर्ड अधिकारियों ने अमित शाह की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन, कई विधायकों का कट सकता है टिकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच अफसरों के भाजपा-कांग्रेस में जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज भाजपा में एक साथ करीब 24 रिटायर्ड अधिकारियों ने अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को शाह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। आपको बता दें रायपुर कलेक्टर रहे ओपी चौधरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस में भी कई पूर्व अधिकारियों ने पार्टी की सदस्यती ली थी। उसके बाद भाजपा भी अपनी रणनीति के तहत कई अधिकारियों के संपर्क में थी। भाजपा इस बार फ्रेंस चेहरों की तलाश में है।

छत्तीसगढ़: 24 रिटायर्ड अधिकारियों ने अमित शाह की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन, कई विधायकों का कट सकता है टिकट

भाजपा चुनाव के मद्देनजर एंटी इंकम्बेसी को लेकर बेहद गंभीर है, उसे पता है कि पुराने चेहरों की टिकट काटकर इसे कम करने की जुगत में है। इसीलिए प्रदेश के अधिकारियों व जानी-मानी हस्तियों को लुभाने में लगी हुई है। हाल ही में आईएस ओपी चौधरी और पद्म श्री सुरेन्द्र दुबे के बाद कई बड़े नाम भगवा रंग में रंगने को तैयार हैं। अनुमान है कि इस बार भाजपा कई सिटिंग विधायकों के टिकट काट सकती है।

ये अधिकारी होंगे भाजपा में शामिल:

1. राजीव श्रीवास्तव - पूर्व आईपीएएस, डीजी, सीआईडी।

2. एनकेएस ठाकुर - पूर्व आईपीएस, डीआईजी पुलिस।

3. आरसी सिन्हा- पूर्व आईएएस।

4. अशोक सिंह - पूर्व आईआरएस, अस्टिटेंट कमिश्नर, सेंट्रल एक्साइज।

5. अरविंद श्रीवास्तव- पूर्व आईआरएस, अस्टिटेंट कमिश्नर, सेंट्रल एक्साइज।

6. कृष्ण कुमार खेलवार- पूर्व आईएफएस, वन संरक्षक।

7. राकेश तिवारी- पूर्व आईएफएस, वनमंडलाधिकारी।

8. विमल चंद्र गुप्ता- पूर्व IBS, उप महानिदेशक।

9. हेमंत धागमवार- पूर्व महाप्रबंधक , एनटीपीसी।

10. आरके शर्मा - पूर्व एडिश्नल एसपी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक।

11. बंशीलाल कुर्रे - पूर्व एडिश्नल एसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस।

12. भोजेंद्र उईके - पूर्व एडिश्नल एसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस।

13. सुनील मिश्रा- कर्नल, भारतीय सेना।

14. मोहन दुबे - पूर्व डीएसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस।

15. अजीत चौबे - पूर्व डीएसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस, सीबीआई।

16. प्रदीप मिश्रा- पूर्व डीएसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस।

17. शमशीर खान - पूर्व डीएसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस।

18. डाक्टर हेमू यदु - पुरातत्तवविद एवं इतिहासकार।

19. मोहम्मद सिराज- फाउंडर, आल मुस्लिम वेलफेयर।

20. घनश्याम शर्मा - पूर्व मैनेजर, संगीत थैरेपी विशेषज्ञ।

21. डा नीता - अंतर्राष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक, होम्योपैथिक चिकित्सक।

22. सुभाष वर्मा - पूर्व जेल प्रशिक्षक, राष्ट्रीय आर्ट आफ लिविंग।

23. शुभांगी आप्टे- समाजसेवी।

24. किशोर त्रिवेदी - राष्ट्रीय पत्रकार।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अमित शाह ने कहा अबकी बार जड़ से उखाड़ फेकेंगे कांग्रेस को, 50 सालों तक रहेगा भाजपा का दबदबा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+