Khatron Ke Khiladi 11 में रुबीना-अभिनव और राहुल सहित फैंस ने की इन स्टार्स को देखने की डिमांड

मुंबई: बिग बॉस 14 हाल ही में खत्म हुआ और अब फैंस को इंतजार है कि खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को देखने का। हैरान करने वाला और हैरतअंगेज स्टंट से भरा टीवी का सबसे खतरनाक शो को लेकर रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही एक नए सीजन के साथ वापस आएंगे। तब से फैंस को उन हस्तियों के नाम जानने का इंतजार है जो शो का हिस्सा होंगे। हालांकि कुछ हस्तियों की एक लिस्ट भी सामने आई है, जिन्हें फैंस खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में देखना चाहते हैं।

शहीर शेख और सुरभि चंदना

शहीर शेख और सुरभि चंदना

सबसे पहला नाम जो आता है वो है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर शहीर शेख का है। उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने कभी कोई रियलिटी शो नहीं किया है। इसलिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 करते हुए देखें। वहीं दूसरा नाम है नागिन 5 की एक्ट्रेस सुरभि चांदना का। उनको फैंस खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 में देखना पसंद करेंगे। लोग उनको भी बहुत पसंद करते हैं।

 आसिम रियाज और प्रिंस नरुला

आसिम रियाज और प्रिंस नरुला

असीम रियाज बिग बॉस 13 से काफी फेमस हुए थे। उस दौरान उनका एक फैंस बेस तैयार हो गया है। फैंस चाहते है कि वो भी सीजन 11 में स्टंट करते हुए दिखे। इस अलावा प्रिंस नरुला को अभी तक खतरों के खिलाड़ी में अभी तक नहीं देखा गया है। उन्होंने कई रियलिटी शो किए हैं और उन जीता भी है। ऐसे में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह उन्हें स्टंट करते हुए देख सके और इस रियलिटी शो को भी जीते।

रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य

रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक को उनके फैंस सीजन 11 में देखना चाहते हैं। उन्होंने इस शो में हर काम बहुत अच्छे से निभाया है और वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी फेमस है। इसलिए स्टंट आधारित रियलिटी शो में उसे देखना मजेदार होगा। वहीं उनके अलावा बिग बॉस 14 के उपविजेता राहुल वैद्य ने शो में अपने गेम प्लान से सभी को प्रभावित किया है। गायक ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता और अब उनके फैंस चाहते है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा जाए।

 अभिनव शुक्ला, पार्थ समथान और शरद मल्होत्रा

अभिनव शुक्ला, पार्थ समथान और शरद मल्होत्रा

अभिनव शुक्ला को बिग बॉस 14 के सबसे सभ्य खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। यहां तक ​​कि वह फिटनेस को लेकर भी बहुत सजग हैं। वहीं 'कसौटी जिन्दगी की' के एक्टर पार्थ समथान को अनुराग बसु के रोल में काफी पसंद किया है। अब उनके फैंस चाहते है कि वो कुछ अद्भुत स्टंट करते दिखे। वहीं एक और नाम सामने आता है शरद मल्होत्रा का। नागिन 5 में वीरांशु के रूप में शरद मल्होत्रा ने ​​शानदार काम किया है। अब फैंस उन्हें रोहित शेट्टी के साथ स्टंट करते हुए देखना चाहते हैं। वहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही है इन एक्टर और एक्ट्रेस को खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए संपर्क किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+