बाबा राम रहीम की मिमिक्री के चलते पलक न्यायिक हिरासत में
चंडीगढ़। टीवी कलाकार किकू शारदा को बाबा रामरहीम की मिमिक्री करना महंगा पड़ गया है। किकू शर्मा वही कलाकार हैं जो कॉमेडी नाइट विद कपिल में पलक की भूमिका निभाते हैं। किकू शारदा ने जीटीवी पर एक कार्यक्रम में उन्होंने बाबा राम रहीम की मिमिक्री की जिसके चलते हरियाणा पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बाबा राम रहीम की ओर से एक सिख संस्था ने किकू शारदा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। किकू शारदा के खिलाफ 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं किकू शारदा ने कहा कि उनका कतई भी यह इरादा नहीं था कि किसी की भावना को आहत किया जाए। किकू शारदा ने कहा कि उन्हें जो स्क्रिप्ट दी जाती है उसी के आधार पर वह काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट के आधार पर वह काम करते हैं और जो लिखकर दिया जाता है वह वहीं बोलते हैं। ऐसे में मुझे निशाना बनाना गलत है। किकू ने उन सभी लोगों से मांफी भी मांगी है जिनकी मेरे एक्ट की चलते भावना आहत हुई है। उन्होंने कहा कि मेरा सिर्फ इतना मकसद होता है कि लोग मुझे देखकर मुस्कुराये और खुश रहे।












Click it and Unblock the Notifications