56 दिनों तक अपने अज्ञातवास में क्या कर रहे थे राहुल गांधी, बतायेगा VIDEO

नई दिल्ली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी फरवरी में अचानक से अज्ञातवास पर चले गये थे, इस बात को लेकर कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई थी लेकिन आज तक किसी को नहीं पता कि राहुल गांधी गये कहां थे? लेकिन अब शायद लोगों को पता चल जाये कि अपने अज्ञातवास के दौरान कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी ने क्या किया?

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट रेडिफ.कॉम ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि एक टीवी न्यूज चैनल को इस बारे में जानकारी मिली है कि राहुल गांधी कहां थे। यही नहीं, छुट्टी के दौरान राहुल गांधी का वीडियो भी चैनल के हाथ लगा है। सूत्रों के मुताबिक, टीवी चैनल इस बारे में संसद के मानसून सत्र से पहले खुलासा कर सकता है।

जहाँ सोच है वहाँ शौचालय..मतलब कांग्रेस??

गौरतलब है कि 16 फरवरी को अचानक राहुल गांधी कहीं चले गये थे और 58 दिनों बाद वो बैंकाक से लौटे थे, कहा जाता है कि राहुल गांधी ने इतने दिनों में आत्ममंथन किया था और नई रणनीति बनायी थी। अब पता नहीं अपनी छुट्टियों के दौरान राहुल गांधी ने क्या किया लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि अपनी छुट्टी के बाद जब से राहुल गांधी वापस आये हैं तब से ही वो बहुत ज्यादा सक्रिय और आक्रामक नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+