पलक-रेहांश के बिना नहीं रह पाती हैं श्वेता, Video Call पर मस्ती का वीडियो किया साझा

मुंबई, 17 जून। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार पोस्ट साझा करती रहती हैं। टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए फिलहाल वो दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हैं। केपटाउन से वह लगातार फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। केपटाउन में रहने के साथ वह अपने बच्चों से भी फोन के जरिए वीडियो कॉल से जुड़ती रहती हैं। बच्चों के साथ वीडियो कॉल के दौरान अपनी बातचीत की झलक श्वेता तिवारी ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमे देखा जा सकता है कि श्वेता अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ बात कर रही हैं। इसे श्वेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

shweta

श्वेता ने बच्चों संग शेयर किया स्क्रीनशॉट

श्वेता ने बच्चों संग शेयर किया स्क्रीनशॉट

श्वेता तिवारी ने जो स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है उसमे देखा जा सकता है कि रेयांश और पलक वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। श्वेता ने इसे नेवर एंडिंग स्टोरी कैप्शन के साथ लोगों के बीच साझा किया है। इसके साथ ही एक वीडियो भी श्वेता ने इंस्टा स्टोरी में साझा किया है जिसमे वह अपने बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। केपटाउन में शूटिंग को श्वेता तिवारी काफी पसंद कर रही हैं और इसका लुत्फ भी उठा रही हैं और ये उनके इंस्टा स्टोरीज और पोस्ट में साफ देखा जा सकता है। श्वेता तकरीबन एक महीने से अधिक समय से भारत में नहीं हैं और शो के प्रतिभागियों के साथ उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग को इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है।

केपटाउन में चल रही है शूटिंग

केपटाउन में चल रही है शूटिंग

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग केपटाउन में चल रही है। इस शो के होस्ट फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। शो का प्रोमो भी हाल ही में रिलीज किया गया है जिसमे देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी शो में जबरदस्त एंट्री मारते हैं, उनके हाथ में ईगल, जीप में चीता दिखाई देता है। रोहित खुली जीप में बैठे नजर आते हैं और फिर उनके बगल में हेलीकॉप्टर आता है जिसपर वह चलती जीप से सवार हो जाते हैं। इस प्रोमो को लाखों लोगों ने अभी तक देखा है। जल्द ही शो को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

अगले महीने से शुरू हो सकता है शो

अगले महीने से शुरू हो सकता है शो

खतरों के खिलाड़ी शो को कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शो में अलग-अलग तरह के स्टंट दिखाए जाते हैं। माना जा रहा है कि कलर्स टीवी पर आने वाले शो डांस के दीवाने-3 की जगह इस शो को प्रसारित किया जाएगा। शो के प्रोमो आउट हो चुके हैं लिहाजा माना जा रहा है कि अगले महीने जुलाई में इस शो को प्रसारित किया जा सकता है। शो में श्वेता तिवारी के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी,अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, सौरव राज, महक चहल, अनुष्का सेन, आस्था गिल, सना मकबूल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+