फैन ने एक्ट्रेस के साथ की अश्लील हरकत, लिखा तुम्हें Kiss करना चाहता हूं

मुंबई। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनी सिंह फैन के बदसलूकी की शिकार हुई है। सोशल मीडिया पर एक शख्स उन्हें लगातार अश्लील कमेंट और अश्लील पोस्ट के जरिए परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैन की हरकत की वजह से एक्ट्रेस यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहीं है। फैन के अश्लील कमेंट से सोनी सिंह इतनी परेशान है कि वो डर डर कर जी रही है।

 सोशल मीडिया पर फैन के अश्लील कमेंट

सोशल मीडिया पर फैन के अश्लील कमेंट

सोनी सिंह ने स्पॉटब्वॉय के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर फैन के अश्लील कमेंट से परेशान है। मार्टिन नाम का एक यूजर उन्हें पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है , उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। वो उन पर अश्लील कमेंट करता है। एक्ट्रेस का कहना है कि वो कई बार उसे ब्लॉक कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी वो फेक आईडी बनाकर उन्हें फिर से परेशान करता है। सोनी ने इंटरव्यू में कहा कि उसने पहले मुझे फेसबुक पर अप्रोच किया। पहले वो मेरे साथ काफी स्वीट पेश आ रहा था, लेकिन फिर वो अश्लील बातें करने लगा, उन्हें सेक्सुअली हैरेस करने लगा।

 ब्लैकमेल कर रहा है फैन

ब्लैकमेल कर रहा है फैन

सोनी सिंह ने कहा कि उसने मेरे साथ अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उसने कमेंट में लिखा कि मैं तुम्हें किस करना चाहता हूं। इसके बाद उसे ब्लॉक कर दिया, लेकिन फिर वो दूसरी आईडी बनाकर उन्हें परेशान करने लगा। सोनी ने बताया कि वो कई बार उसे ब्लॉक कर चुकी है, लेकिन वो फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें हैरेसक कर रहा है। उसने न केवल उसपर अश्लील कमेंट किया बल्कि उसके देश को लेकर भी बुरे कमेंट किए।

 डर-डर कर जी रही है एक्ट्रेस

डर-डर कर जी रही है एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने कहा कि वो न केवल मेरे सोशल मीडिया पेज को गंदा कर रहा है बल्कि उसने मेरे दोस्तों के पेज पर भी गंदे कमेंट करना शुरू कर दिया। उस यूजर की वजह से वो भयंकर ट्रॉमा में हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर वो फैन नहीं सुधरा तो वो उसके खिलाफ साइबर सेल में शिकायत कर उसपर हैरेसमेंट का केस दर्ज करवाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+