अभिनेत्री को हुआ कोरोना, बोली नींद उड़ गई है

नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजदू भारत में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के 8171 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 204 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक 5,598 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

मोहिना कुमारी का पूरा परिवार कोरोना के चपेट में

मोहिना कुमारी का पूरा परिवार कोरोना के चपेट में

आम से लेकर खास लोग इस वायरस से ग्रसित हैं, तो वहीं अब खबर आ रही है कि स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, उनके पति पति सुयश रावत, ससुर और केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सास अमृता रावत, जेठानी आराध्या और उनका पांच साल का बेटा भी कोरोना से संक्रमित है। मोहिना के घर में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। सभी ऋषिकेश के एम्स में भर्ती हैं, आपको बता दें कि सबसे पहले मोहिना की सास कोरोना पॉजिटिव निकली थीं, उसके बाद उनके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें जेठ को छोड़कर सारे लोग संक्रमित पाए गए।

सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द-सो नहीं सकती

सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द-सो नहीं सकती

मोहिना ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयां किया है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'सो नहीं सकती, ये शुरुआती दिन हम सभी के लिए बहुत कठिन हैं, खासकर हमारे बच्चों और बुजुर्गों के लिए लेकिन मैं प्रार्थना कर रही हूं कि जल्दी ही यह सब खत्म हो, वैस हम ठीक हैं, हमें किसी भी शिकायत का अधिकार नहीं है क्योंकि यहां कई ऐसे लोग हैं, जो हमसे ज्यादा सहन कर रहे हैं। लेकिन मैं आप में से हर एक का संदेशों, प्रार्थनाओं और आपके द्वारा भेजे गए प्यार के लिए शुक्रिया अदा करती हूं। यह हमारे अंदर ऊर्जा बनाए रखता है। हम आप सभी के दिल से आभारी हैं, आप सभी का शुक्रिया।'

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छोटी बहू हैं मोहिना

आपको बता दें कि रीवा की राजकुमारी और टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत की पत्नी हैं, दोनों की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, इस शाही शादी में शाही शादी में राजनीति और सांस्कृतिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने शिरकत की थी

 मोहिना ने एक्टिंग को किया Good Bye

मोहिना ने एक्टिंग को किया Good Bye

मालूम हो कि मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और उनकी रीयल लाइफ बेहद रॉयल है, उन्हें अभिनय और डांस का बेहद शौक है और इसी वजह से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 के जरिए परदे पर डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री टेलीविजन इंडस्ट्री के कई शो में काम किया है, मोहिना का आखिरी टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा है, शादी के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+