उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- सुशांत केस को महाराष्‍ट्र बनाम बिहार ना बनाएं

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महाराष्‍ट्र सरकार और पुलिस पर उठाए गए सवालों पर पहली बार मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जवाब दिया है। उद्धव ने कहा है कि मैं उन लोगों की निंदा करना चाहूंगा जो पुलिस की दक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई पुलिस असमर्थ नहीं है। अगर किसी के पास इस मामले के बारे में कोई सबूत है तो वो इसे हमारे पास ला सकते हैं और हम पूछताछ करेंगे। दोषी को सजा देंगे। लेकिन इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार दो राज्यों के बीच विवाद पैदा करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल न करें।

Recommended Video

      Sushant Case पर बोले Uddhav Thackeray- Bihar बनाम Maharashtra झगड़ा ना बनाए विपक्ष | वनइंडिया हिंदी
      सुशांत मामले में बोले CM ठाकरे- जो भी दोषी उसे नहीं बख्शेंगे, महाराष्‍ट्र और बिहार में विवाद पैदा न करें

      क्‍या कहा था महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम ने

      महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुशांत सिंह केस में राज्य सरकार लापरवाही बरत रही है। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्ष इंटरपोल या नमस्ते ट्रंप के फॉलोअर्स को भी जांच के लिए ला सकता है। देवेंद्र फडणवीस को समझना चाहिए कि यह वही पुलिस है जिसके साथ उन्होंने पांच साल काम किया है। यह वही पुलिस है जिसने कोरोना के साथ लड़ाई के दौरान कई बलिदान दिए हैं।

      बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा वेस्ट में अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। इस बीच 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में एक एफआईआर दर्ज करवाई। इस एफआईआर में अभिनेता की मौत के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया गया है। पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर किए जाने की मांग करते हुए रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। पांच अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+