मेरा मजहब हिंदुस्तान है...लेकिन लोग मुझे मुस्लिम कह रहे: शाह
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की महान हस्तियों में से एक अभिनेता नसीरूद्दीन शाह इन दिनों खून के आंसू रो रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो इन दिनों मुस्लिम होने की सजा भुगत रहे हैं।
मशहूर न्यूज चैनल इंडिया टूडे को दिये अपने इंटरव्यू में शाह का दर्द छलक ही उठा, उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लोग तलवार लेकर इसलिए खड़े हो गये क्योंकि मैं एक मुसलमान हूं, इसलिए मेरे ऊपर उंगलियां उठायी जा रही हैं, आज मैं इस बात काफी दुखी हूं क्योंकि लोग मुझे भूल गये और मेरे मजहब को याद कर रहे हैं, मैं एक कलाकार हूं और हिंदुस्तानी हूं लेकिन आज लोगों ने एहसास करा दिया कि मैं एक इस्लामिक हूं।
मेरा मजहब हिंदुस्तान है...लेकिन लोग मुझे मुस्लिम कह रहे
मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, पाकिस्तान की किसी भी बात का अगर कोई समर्थन या तारीफ करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि इंसान राष्ट्रविरोधी बातें कर रहा है। खुद को एक स्वाभिमानी हिंदुस्तानी बताते हुए शाह ने कहा कि वे किसी को भी उनकी देशभक्ति पर उंगली उठाने नहीं देंगे क्योंकि मेरा मजहब हिंदुस्तान है।
मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
मालूम हो कि देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में प्रख्यात लेखकों द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने के मुद्दे पर शाह ने कहा था कि विरोध जताने वाले लेखकों ने भारत में जो भी हो रहा है उस पर मजबूती से लिखा है इसके अलावापाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होने के कारण उनका धुर विरोध हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications