त्रिपुरा हिंसा को लेकर पुलिस ने 100 से ज्यादा ट्विटर अकाउंट्स पर दर्ज किया केस, चलाने वालों की हो रही है तलाश

अगरतला, नवंबर 06। त्रिपुरा के पानीसागर इलाके में हाल ही में हुई हिंसा की घटना को लेकर पुलिस सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी कर रही है। इसी का असर है कि पुलिस ने कुल 102 ट्विटर अकाउंट्स के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। त्रिपुरा पुलिस के पीआरओ ज्योतिष्मान डी चौधरी ने बताया है कि पानीसागर में हुई हालिया हिंसा से संबंधित फर्जी और विकृत जानकारी फैलाने के लिए UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tripura police

ट्विटर हैंडलर्स का पता लगाएगी पुलिस

डी चौधरी ने बताया कि अभी तक पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन अब क्राइम ब्रांच को ये केस सौंप दिया गया है। पुलिस ने जिन 102 ट्विटर अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है, अब उनके हैंडलरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को त्रिपुरा पुलिस ने फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब से इन अकाउंट्स की जानकारी साझा करने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि इन अकाउंट्स से ही बांग्लादेश में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य में कुछ कथित घटनाओं को लेकर फर्जी और भड़काऊ पोस्ट शेयर की गई थीं।

पुलिस ने ट्विटर से मांगी यूजर्स की ये जानकारियां

बताया जा रहा है कि इन अकाउंट्स से ही बांग्लादेश में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य में कुछ कथित घटनाओं को लेकर फर्जी और भड़काऊ पोस्ट शेयर की गई थीं। पुलिस ने ट्विटर को लिखे खत में यूजर्स का रजिस्ट्रेशन डिटेल, उनके लॉग इन ब्राउजिंग की डिटेल, आईपी एड्रेस और अकाउंट्स से जुड़े मोबाइल नंबर मांगे हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों की मांगी है डिटेल

आपको बता दें कि पुलिस ने जिन खातों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, उनमें पत्रकार मोहम्मद सरताज आलम, श्याम मीरा सिंह और सीजे वेरलेमैन और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी शामिल हैं। पुलिस ने बुधवार को भी 71 लोगों के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+