Tripura Elections 2023: भाजपा ने जारी की 48 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 48 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जल्द ही 12 अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी।

bjp

चुनाव आयोग की तरफ से त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद से पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गईं हैं। भाजपा यहां पर सत्ता में है। ऐसे में पार्टी हर हाल में यहां चुनाव जीतना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी की तरफ से तमाम सियासी उठा पटक के बीच 48 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

लिस्ट के मुातबिक सीएम माणिक साहा टाउन बोरडोवली से, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से, एमडी मोबोशर अली कैलाशहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य बनमालीपुर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से कुल कुल 60 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की लिस्ट की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

आपको बता दें कि त्रिपुरा में चुनावों की अधिसूचना 21 जनवरी को जारी की गई है। नामांकन की अंतिम तारीख त्रिपुरा में 30 जनवरी को तय की गई है। वहीं 31 जनवरी, 2023 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 2 फरवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 फरवरी को मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 2 मार्च को नतीजे आएंगे और 4 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। त्रिपुरा में अनुसूचित जनजाति के लिए 20 और अनुसूचित जाति के लिए 10 सीटें आरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने इस बार पूरे त्रिपुरा में 3,328 मतदान केंद्र बनाए हैं।

Recommended Video

    Election Commission LIVE: Tripura, Meghalaya, Nagaland Assembly Election 2023 | वनइंडिया हिंदी

    त्रिपुरा में अभी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। 2018 में भाजपा ने अपनी सहयोगी IPFT के साथ मिलकर 60 में से 43 सीटें जीत ली थीं। इसमें बीजेपी को 35 और IPFT को 8 सीटें मिली थीं। इस बार भी भाजपा की ओर से संकेत दिया गया है कि दोनों दलों में तालमेल होगा। लेकिन, सत्ताधारी दल को सबसे बड़ी चुनौती मिलने वाली है लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन से। हालांकि, 2021 में कांग्रेस और लेफ्ट का पश्चिम बंगाल में भी गठबंधन हुआ था, लेकिन टीएमसी फिर भी जीती थी और भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

    ये भी पढ़ें- Tripura Election: चुनावों से पहले क्यों गरमाया त्रिपुरा में 'ग्रेटर टिपरालैंड का मुद्दा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+