दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दोहरे हत्याकांड की खबर थी, अलमारी से मिली तीसरी लाश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। जिनकी हत्या हुइ है उसमें पति-पत्नी और उनका 21 साल का बेटा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारण का तो पता नहीं चल सका है लेकिन ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रॉपर्टी को लेकर मर्डर किया गया हो।

संजय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। ज्योति का शव बेड पर मिला और पवन के हाथ बंधे हुए थे। पवन बीटेक कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बना दी है। पता चला है कि संजय की लोकल डीलरों से कुछ रंजिश भी थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है।












Click it and Unblock the Notifications