'कैमरा निकॉन का और कवर कैनन का...', PM मोदी की फोटो पर TMC सांसद का ट्वीट, BJP ने किया पलटवार
'कैमरा निकॉन का और कवर कैनन का...', PM मोदी की फोटो पर TMC सांसद का ट्वीट, BJP ने किया पलटवार
नई दिल्ली, 18 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा है। ये मौका सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहा। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने फोटोग्राफी को शौक के चलते नेशनल पार्क में चीतों की कुछ फोटो भी खींची। जिसको लेकर वह चर्चाओं में आ गए। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए पीएम का मजाक उड़ाते हुए उनकी एक मॉर्फ्ड फोटो शेयर की, जो वायरल हो गई। लेकिन पीएम की इस तस्वीर को लेकर बीजेपी फैक्ट चेक भी पीछे नहीं रही।

इस मार्फ्ड तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी जिस कैमरे से फोटो क्लिक कर रहें, उसका लैंस बंद है और वहां कवर लगा हुआ है। बीजेपी ने फौरन इस फोटो पर पलटवार किया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने फोटो लेते हुए पीएम मोदी की एक मॉर्फ्ड तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''कि "सभी आंकड़ों पर ढक्कन रखना एक बात है, लेकिन कैमरे के लेंस पर कवर रखना दूरदृष्टि है।''
Recommended Video

भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने पलटवार करते हुए कहा कि फर्क साफ दिखाई दे रहा है कि जो फोटो शेयर किया गया है उसमें कैमरा तो निकॉन का है, जबकि कवर कैनन का है। सुकांत मजूमदार ने कहा, "टीएमसी के राज्यसभा सांसद कैनन कवर के साथ निकॉन कैमरे की एक एडिटेड फोटो शेयर कर रहे हैं। नकली प्रचार फैलाने का इतना बुरा प्रयास है। ममता बनर्जी... किसी ऐसे व्यक्ति को बेहतर तरीके से किराए पर लें, जिसके पास कम से कम सामान्य ज्ञान हो।" इसके तुरंत बाद, टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने ट्वीट को हटा दिया।
नामीबिया से शनिवार सुबह विशेष विमान से आठ चीते भारत पहुंचे थे। उनमें से तीन को पीएम मोदी ने केएनपी में और बाकी पांच को अन्य नेताओं द्वारा महत्वाकांक्षी पुनरुत्पादन परियोजना के तहत जारी किया था। चीते सात दशक से भारत में विलुप्त हो चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications