तृणमूल कांग्रस ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, ममता बनर्जी की कार्यकर्ताओं को बधाई

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार (1 जनवरी) को पश्चिम बंगाल और देशभर में अपना 20वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद दी और जमीन पर पार्टी के लिए काम करने का उनका धन्यवाद भी किया। ममता ने पार्टी का समर्थन करने और उनमें यकीन करने के लिए बंगाल के लोगों को भी शुक्रिया कहा। तृणमूल कांग्रेस का गठन ममता बनर्जी ने 1998 में किया था। बीते 10 साल से पार्टी केंद्र और राज्य में एक बड़ी ताकत बनी हुई है।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दी बधाई

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मौके पर किए अपने ट्वीट में कहा, 'एक जनवरी 1998 को तृणमूल कांग्रेस का गठन हुआ । पार्टी के ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, जिन्होंने लोगों के लिए बगैर थके काम किए हैं । आपके आशीर्वाद एवं समर्थन के लिए हर नागरिक का शुक्रिया । मां, माटी और मानुष को शुभकामनाएं ।'

भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ती रहेगी पार्टी

भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ती रहेगी पार्टी

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव सुब्रत बक्षी ने इस मौके पर कहा कि पार्टी अपनी लड़ाई लड़ रही है और आने वाले दिनों में भी वो भाजपा और दक्षिणपंथी ताकतों की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। बक्षी ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा की सांप्रदायिक पर टिकी विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ अकेली लड़ लड़ रही हैं। सुब्रत ने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं इसलिए केंद्र पूरी ताकत हमें ठिकाने लगाने के लिए लगा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य एवं देश के लोग ममता बनर्जी के नेतृत्व में सांप्रदायिक भाजपा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

लगातार दूसरी बार सीएम हैं ममता बनर्जी

लगातार दूसरी बार सीएम हैं ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीते हफ्ते पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम करने को कहा था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में कार्यक्रम किए और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने बीते साढ़े छह साल की पार्टी की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस यूपीए-2 के समय में बड़ी ताकत बनकर उभरी थी, जब वो केंद्र सरकार में शामिल हुई और ममता बनर्जी रेलमंत्री बनीं। इसके बाद प्रदेश में टीएमसी को बहुमत मिला और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं। ममता बनर्जी लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+