Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया के सबसे ऊंचे 'गोल्डन जॉइंट' पुल पर फहराया तिरंगा, देखें गौरान्वित कर देने वाला Video

दुनिया के सबसे ऊंचे 'गोल्डन जॉइंट' पुल पर फहराया तिरंगा, देखें गौरान्वित कर देने वाला Video

जम्‍मू कश्‍मीर, 15 अगस्‍त: भारत देश 15 अगस्‍त को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्‍सव मनाया। वहीं भारत ने विकास के क्षेत्र में एक और नया कीर्तिमान इस अवसर पर रच दिया। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिनाब पुल के दो हिस्सों को जोड़ने वाला 'गोल्डन जॉइंट' पर तिरंगा फहराकर जश्‍न बनाया गया। ये पुल बीते शनिवार को बनकर तैयार हुआ है। इस 359 मीटर की ऊंचाई वाले चिनाब पुल की खासियत सुनकर आप दंग हो जाएंगे। ये पुल पेरिस के एफिल टॉवर से 30 मीटर ऊंचा है।

Golden Joint

अधिकारियों के अनुसार 'गोल्डन जॉइंट' महत्वाकांक्षी चिनाब पुल परियोजना को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।'गोल्डन जॉइंट' नाम इसे इसका निर्माण करने वाले इंजीनियर्स ने दिया है। रेल मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें 'गोल्डन जॉइंट' का काम पूरा होने के बाद पुल पर समारोह मनाते दिखाया गया है।
फहराया गया तिरंगा, मनाया गया आजादी का जश्‍न
शेयर किए गए इस वीडियो में लोग को पटाखे फोड़ते और पुल के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। रेल मंत्रालय द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो को तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 12,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बनाया जाए
वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा भगवान रेलवे की टीम और इसे संभव बनाने वाली अन्य एजेंसियों को आशीर्वाद दें। सभी को बधाई। इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बनाया जा सकता है। कृपया इसके पास एक स्टेशन और अन्य सुविधाएं बनाएं। यह निश्चित रूप से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार पैदा कर सकता है।

पुल की खासियत

359 मीटर की ऊंचाई के साथ चिनाब पुल पेरिस के एफिल टॉवर से 30 मीटर ऊंचा है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाता है। यह जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच चिनाब नदी की एक गहरी खाई में बनाया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+