Ola-Uber की सर्विस पर 79% यूजर्स ने उठाए ये सवाल, कहा- सरकारी निर्देंशों का नहीं हो रहा पालन
नई दिल्ली, 7 अप्रैल। ऐप बेस्ड कैब सेवाओं को लेकर यूजर्स की शिकायत पर सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एक सामुदायिक प्लेटफॉर्म की ओर से किए गए सर्वेक्षण में यह बात कही गई है। पिछले एक साल में कैब में यात्रा करने वाले 79 प्रतिशत ऐप टैक्सी की सुविधाओं को लेकर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि एक साल पहले सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का कैब सर्विस (Cab Service) पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

मौजूदा समय में ऑनलाइन ऐप-बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर जैसे ओला, उबर और रैपिडो (Ola, Uber, Rapido) आधुनिक जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सर्वे प्लेटफार्म लोकलसर्किल ने कैप एप सर्विस को लेकर बुधवार को अपने सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए। जिसमें कहा गया कि कैब सर्विस को लेकर भारत के 324 जिलों में रहने वाले ऐप कैब उपयोगकर्ताओं से 65,000 प्रतिक्रियाएं मिलीं।
सभी उत्तरदाताओं से कैब की सुविधा को लेकर सवाल पूछे गए उनमें से 66 प्रतिशत पुरुष थे और 34 प्रतिशत महिलाएं थीं। ये सभी लोग उत्तरदाताओं की सूची में हैं। जबकि 48 प्रतिशत उत्तरदाता टियर 1 जिलों से थे, 31 प्रतिशत टियर 2 जिलों से थे और 21 प्रतिशत टियर 3, 4 और ग्रामीण जिलों से थे। सर्वे में यात्री सुविधाओं के साथ यह भी समझने की कोशिश की गई कि क्या 2020 में सरकार की ओर से मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देशों का यूजर्स पर क्या असर पड़ा है।
71% लोगों ने माना सरकार के दिशा-निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं
दरअसल, ऐप-आधारित कैब सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के बीच गंतव्य देखते ही सवारी रद्द करने की बड़ी शिकायतें थी। जिसके लेकर सामुदायिक प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल द्वारा किए गए एक साल के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पाया गया कि राइड कैंसिलेशन ( Drivers canceling rides) को लेकर जवाब देने वाले सर्वेक्षण में 79 प्रतिशत लोगों ने यह सही माना कि गंतव्य और पेमेंट मोड के कारण सवारी कैंसिल करने की समस्या है। इनमें से 71 प्रतिशत उत्तरदाताओं का यही कहना था कि नवंबर 2020 में सरकार द्वारा मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश लाए जाने के बावजूद सवारी रद्द करने की समस्या कम नहीं हुई।
वहीं 28% उपयोगकर्ताओं ऐसे थे जिन्होंने पिछले 12 महीनों में एक ऐप कैब में यात्रा की है। इनमें से 37% लोगों ने कहा कि राइड कैंसिलिंग की समस्या कई बार आ चुकी है। 9 प्रतिशत लोग लंबे समय तक प्रतीक्षा और 5 फीसदी सुरक्षा और 3% राइड प्रोटोकॉल को लेकर असहमत दिखे।












Click it and Unblock the Notifications