प्लेन क्रैश में 19 साल के ट्रेनी में पायलट की दर्दनाक मौत

गोंडिया पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि विमान अपराह्न् लगभग 12.30 बजे रवाना हुआ और इसे दोपहर 3.30 बजे वापस आना था। लेकिन एक घंटे में विमान का जमीनी संपर्क टूट गया और वह लापता हो गया। बुधवार सुबह, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कुछ ग्रामीणों ने पहाड़ियों के पास विमान का मलबा देखा और पुलिस तथा जिले के अधिकारियों को सूचित किया।
पुलिस अधिकारी बीसी झरिया ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक खोजी दस्ते ने विमान के मलबे का पता लगाया और अंसारी का शव बरामद कर लिया। लेकिन विमान में सवार दूसरे चालक का अभी भी पता नहीं चल सका है। अंसारी उत्तर प्रदेश के सीएसएम नगर में स्थित फुर्सतगंज हवाईअड्डे पर स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के छात्र थे। झरिया ने बताया कि हम निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं कि बरामद मृत चालक का शव उत्तर प्रदेश भेजना है या उनके गृहनगर।












Click it and Unblock the Notifications