रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, रिजर्वेशन चार्ट को लेकर हुआ ये बड़ा बदलाव
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने मार्च के अंत में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। जिस वजह से ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया। जून में अनलॉक की प्रक्रिया के साथ ट्रेनों का संचालन भी धीरे-धीरे शुरू हुआ। जिस वजह से अब रेलवे यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है। इसके लिए रिजर्वेशन चार्ट से जुड़े नियम में बदलाव किया गया है, जिससे तुरंत यात्रा करने वाला यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Recommended Video

आधे घंटे पहले दूसरा चार्ट
भारतीय रेलवे के मुताबिक अब ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट जारी किया जाएगा। वहीं पहला चार्ट चार घंटे पहले आ जाएगा। रेलवे ने ये कदम सभी जोनल सेंटर्स के आग्रह पर उठाया है। रेलवे के मुताबिक पहला चार्ट जारी होने के बाद काफी सीटें खाली रह जाती थीं। ऐसे में सीटें खाली होने के बावजूद भी तमाम यात्री जनरल श्रेणी में यात्रा करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

'पहले आओ-पहले पाओ' वाला नियम
रेलवे ने बताया कि पहले चार्ट के बाद जो सीटें खाली रहेंगी, उनकी बुकिंग ऑनलाइन या काउंटर के माध्यम से करवाई जा सकेगी। इसके लिए 'पहले आओ-पहले पाओ' वाला नियम लागू रहेगा। फिर ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले दूसरा चार्ट जारी कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोरोना महामारी को देखते हुए 11 मई 2020 को 2 घंटे पहले जारी होने वाले चार्ट के नियम में बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे। अब ये नया नियम 10 अक्टूबर से लागू होगा। CRIS इसके लिए रेलवे का सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहा है।

200 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का प्लान
वहीं दूसरी ओर रेलवे 15 अक्टूबर और 30 नवंबर के बीच 200 अतिरिक्त विशेष ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव के मुताबिक उन्होंने जोन महाप्रबंधकों के साथ बैठकें की है। साथ ही उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ बात करने और कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सब कुछ सही रहने पर स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखा दी जाएगी। अभी रेलवे का अनुमान 200 ट्रेनों का है, लेकिन इसकी संख्या ज्यादा हो सकती है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications