अमृतसर: दशहरा मेले में भगदड़, ट्रेन की चपेट में आकर 58 से ज्यादा की मौत

Recommended Video

      Amritsar Train Accident में कई लोगों की Death, Dussehra देखने के दौरान हादसा | वनइंडिया हिंदी

      अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में चौड़ा बाजार में एक ट्रेन हादसे में 58 से ज्यादा लोगों के मारे जाने खबर है,जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हादसा तब हुआ जब दशहरा मेले में रावण का अधजला पुतला रेलवे फाटक के पास गिरा, यहां बड़ी तादाद में लोग पटरी और आसपास ही खड़े होकर मेला देख रहे थे। पुतला गिरने के बाद मची भगदड़ में लोग रेलवे पटरी की ओर दौड़ पड़े लेकिन पटाखों के शोर की वजह से ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाए और इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

      train accident in Amritsar around 50 people feared dead

      हादसे में काफी लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में औरतों और बच्चे भी शामिल हैं। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों की संख्या को देखते हुए मरने वालों की तादाद और बढ़े की आशंका है।

      train accident in Amritsar around 50 people feared dead न

      घटनास्थल पर हादसे बाद चीख पुकार मची हुई है। हादसा पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की विधानसभा में हुआ है। इस मेले में सिद्दू की पत्नी भी मौजूद थीं, जो खुद भी विधायक हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के लिए प्रशासन और दशहरा आयोजन समिति जिम्मेदार हैं। जब ट्रेन आ रही थी तो उन्हें अलार्म देना चाहिए था, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि ट्रेन रुके या धीमा हो जाए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+