वे हीरोइनें जिनके लिए धड़का ट्रेजडी किंग का दिल लेकिन नहीं मिल पाया सच्चा प्यार

मुंबई, 7 जुलाई। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से इतिहास लिखने वाले प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हो गया। 98 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले दिलीप कुमार ने परदे पर दुखद भूमिकाओं को ऐसा जीवंत किया कि उन्हें ट्रेजडी किंग कहा जाने लगा लेकिन बहुत कम लोगों को ये बात पता है कि परदे के इस ट्रेजडी किंग की निजी जिंदगी में भी दुख कम नहीं रहे।

प्यार के लिए झेले अनगिनत दुख

प्यार के लिए झेले अनगिनत दुख

जिस दिलीप कुमार पर लड़कियां जान छिड़कती थीं हिंदी फिल्मों से उस सुपरस्टार ने अपनी निजी जिंदगी में प्यार के लिए बार-बार दुख झेले और नाकाम हुआ। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की लेकिन सायरा बानो दिलीप कुमार का पहला प्यार कभी नहीं रहीं। सायरा बानो से पहले दिलीप कुमार ने जिंदगी में तीन बार प्यार किया और हर बार उन्हें नाकामी ही हाथ लगी।

दिलीप कुमार के रोमांस की चर्चा होती है तो मधुबाला का नाम जरूर लिया जाता है लेकिन ट्रेजडी किंग को पहला सच्चा प्यार कामिनी कौशल से हुआ था। दोनों ने शहीद फिल्म में काम किया था और इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं जो प्यार में बदल गईं। कामिनी भी उनसे प्यार करने लगी थीं और शादी भी करना चाहती थीं लेकिन ये हो न सका। कामिनी कौशल की बड़ी बहन की असमय मौत ने सब कुछ बदलकर रख दिया। कामिनी कौशल के घरवालों का दबाव था कि वे अपने जीजा से शादी करें और बहन के बच्चों का ख्याल करें। प्यार और परिवार के बीच कामिनी पर परिवार भारी पड़ गया और उन्होंने जीजा से शादी कर ली थी। हालांकि ये इतना आसान नहीं रहा। इसके पहले कामिनी के भाई ने दिलीप कुमार को जान से मारने की धमकी भी दी और बहन की जिंदगी से दूर चले जाने को कहा।

बाद में दिलीप कुमार ने बॉयोग्राफी में कहा था कि कामिनी से अलग होने के बाद वह बिखर गए थे। यही हाल कामिनी का भी था। बाद में कई सालों बाद कामिनी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी बहन का ख्याल आया और कदम पीछे खींच लिए।

मधुबाला से इश्क हुआ मशहूर

मधुबाला से इश्क हुआ मशहूर

कामिनी कौशल से अलग होने के बाद दिलीप कुमार की जिंदगी में एक बार फिर बहार आई जब मधुबाला से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों का इश्क कोई छिपी बात नहीं थी। पूरे मायानगरी में इसकी चर्चा थी। सबको ये लगता था कि दोनों एक साथ होंगे। दोनों की तो सगाई तक हो गई थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

मधुबाला के पिता बीच में दीवार बनकर खड़े हो गए। मधुबाला के पिता ही उनका सारा काम देखते थे। बीआर चोपड़ा की फिल्म में मधुबाला काम कर रही थीं जिसमें उनके पिता ने सेट बदलने की मांग कर डाली और ऐसा न होने पर मधुबाला के काम न करने की धमकी दे डाली। निर्माता ने दिलीप कुमार को मधुबाला के पिता को मनाने का जिम्मा दिया लेकिन यहां दोनों में ही ठन गई। बात इतनी बिगड़ी कि कोर्ट तक पहुंची और दिलीप कुमार ने मधुबाला के पिता के खिलाफ गवाही दी।
कहते हैं कि मधुबाला के पिता दिलीप कुमार को पहले ही पसंद नहीं करते थे ये लड़ाई तो बस बहाना थी। वैसे मधुबाला चाहती थीं कि दिलीप कुमार उनके पिता से माफी मांग लें लेकिन दिलीप साहब तैयार न हुए और बॉलीवुड की एक बेहतरीन जोड़ी अलग हो गई।

वैजयंती माला के साथ रोमांस की चर्चा

वैजयंती माला के साथ रोमांस की चर्चा

मधुबाला के बाद दिलीप कुमार का नाम वैजयंती माला के साथ जुड़ा। दोनों ने 6 फिल्मों में साथ काम किया और दोनों में ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री गजब की रही। वैसे तो दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते की बात से हमेशा इनकार करते रहे लेकिन इश्क छिपता कहां छिपाने से। सेट पर दोनों की नजदीकियों की चर्चा बाहर आने लगी और ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री भी सुर्खियां बनने लगी।

सायरा बानो से शादी ने सबको चौंकाया

सायरा बानो से शादी ने सबको चौंकाया

दिलीप कुमार के बारे में फिल्म इंडस्ट्री के जानकार जब भी अनुमान लगाते गलत हो जाते। जिस भी लड़की के साथ दिलीप कुमार के रिश्ते को अंजाम तक पहुंचने की संभावना देखी गई वह खत्म हो गया। मधुबाला से ब्रेक अप के बाद दिलीप कुमार फिल्मों में लगे रहे। बीच-बीच में किस्से आते लेकिन वो बंद हो जाते इसी बीच 44 साल की उम्र में उनसे 22 साल छोटी सायरा बानो उनक जिंदगी में आईं। दोनों का रिश्ता इतना तेजी से आगे बढ़ा और दोनों ने निकाह कर लिया तब जाकर लोगों को पता चला।


सायरा बानों के बाद दिलीप कुमार ने एक और महिला से शादी की। इस शादी ने फिल्म जगत लेकर जिसने सुना वही हिल गया था। हालांकि यह दो साल ही चली और खत्म भी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+