बीच सड़क पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड से लड़ने लगा पति, लग गया भारी जाम

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में पति, पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ गई। मुरादनगर के वर्धमानपुरम में पति, पत्नी और उसके प्रेमी में बीच सड़की ही मारपीट हो गई, जिसे देखने के लिए गाड़ियां तक रूक गईं।

Traffic

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में पति, पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ गई। मुरादनगर के वर्धमानपुरम में पति, पत्नी और उसके प्रेमी में बीच सड़की ही मारपीट हो गई, जिसे देखने के लिए गाड़ियां तक रूक गईं। इस कारण दिल्ली-मेरठ रूट पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पति ने लगाया अफेयर का आरोप

पति ने लगाया अफेयर का आरोप

मुरादनगर में पति-पत्नी और उसके आशिक के कारण कई देर तक जाम लगा रहा। दिल्ली में रहने वाले एक कपल का झगड़ा मुरादनगर में सभी ने देखा। जानकारी के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी पर एक गैर-मर्द के साथ अफेयर का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ हरिद्वार जा रही थी, जब उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। पति को दोनों के अफेयर के बारे में पहले ही पचा चल गया था। इसलिए उसने अपनी पत्नी का पीछा करने का तय किया।

बीच सड़क करने लगा पत्नी से मारपीट

बीच सड़क करने लगा पत्नी से मारपीट

पति अपने एक दोस्त के साथ पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड की गाड़ी के पीछे लग गया। वर्धमानपुरम पुलिस चौकी से थोड़ा आगे पति ने पत्नी की गाड़ी को ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को बाहर निकाला और उससे बीच सड़क ही मारपीट करने लगा।

तमाशबीन बने देखते रहे लोग

तमाशबीन बने देखते रहे लोग

महिला को बचाने के गाड़ी से उसका प्रेमी बाहर निकलकर आया, लेकिन पति ने उससे भी मारपीट करनी शुरू कर दी। जिस गाड़ी से दोनों हरिद्वार जा रहे थे, उस गाड़ी से भी तोड़फोड़ की गई। करीब 20 मिनट तक दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तीनों के बीच मारपीट होती रही। वहीं वहां मौजूद लोग इसे रुकवाने की बजाय तमाशबीन बन लड़ाई देखते रहे। इससे सड़क पर भारी जाम भी लग गया।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

जब सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो उसने लड़ाई को रुकवाकर ट्रैफिक शुरू करवाया। पुलिस ने पति, उसके दोस्त और महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा गया है। जहां पति ने बीवी पर ऐसे आरोप लगाए, वहीं पत्नी का कहना है कि पति उसे घर खर्च के पैसे नहीं देता था, इसलिए वो नौकरी की तलाश में जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+